कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

बेटी पर कविता – बिटिया रानी | Father Daughter Emotional Hindi Poem

उप शिर्षक : एक पिता की भावनाएँ – जब बेटी पहली बार जिंदगी में आई 👨‍👧💖

 विषय: जब मैं पहली बार पापा बना था 👨‍👧✨


🌸 कविता परिचय : "बिटिया रानी" 🌸


🌸 👮‍♀️👮👷‍♀️👩‍🎓👩‍🏫👩‍✈️ 🌸

जब एक पिता पहली बार अपनी बेटी को गोद में उठाता है 👨‍👧✨

तो वो पल उसकी जिंदगी का सबसे अनमोल एहसास बन जाता है।


यह कविता उसी खूबसूरत रिश्ते को बयां करती है —

जहाँ एक नन्ही सी मुस्कान पूरे घर को खुशियों से भर देती है 🌈💖। 


👉 “बिटिया रानी” सिर्फ एक कविता नहीं,

बल्कि हर उस पिता के दिल की आवाज़ है

जिसने अपनी बेटी में अपनी पूरी दुनिया देखी है 🫶✨



तो चलिए, उस पवित्र अहसास को शब्दों में महसूस करते हैं,

जो सिर्फ बिटिया दे सकती है। 💌🌷


✍️बिटिया रानी🌹


आंगन हो उम्मीद की

 फूल खिले गुलाबो की

 झूला -झूले बहारों की

 👉बेटिया मेरी चांद सितारों की। 


चले तो बहरे आई, 

घर में भी सितारे लाई। 

डाली पे जब पत्ती आई, 

मां ने उसकी गोद उठाई । 


बिटिया रानी मुस्कुराई, 

बाग में बहार आई । 

चांदनी भी शर्मा जाए 

बादल भी घर जाए ,


👉पापा की प्यारी बिटिया 

काधे पे चढ़ जाए । 

घूमे आंगन पापा गाए ,

दादा दादी झूम जाए। 


बेटियां मेरी राजकुमारी, 

जान से ज्यादा है प्यारी।


फूल खिले गुलाबो वाली ,

आंगन में खुशबू वाली । 


बिटिया मेरी दुलार वाली ,

 मां बाप की लाडली, 


👉गुड़िया मेरी दुलार वाली। 

जीवन में रहे खुशियाली। 

आंगन हो उम्मीद की

 फूल खिले गुलाबो की।

कुमार गुप्ता


बेटी की सुंदरता, मासूमियत और परिवार में उसकी अहमियत को दर्शाती एक भावनात्मक कविता 'बिटिया रानी' का चित्रण


घर की खुशियों की सबसे प्यारी वजह — हमारी बेटीयाँ रानी ,
जहां होती है बेटी, वहीं खिल उठता है आंगन।

कुमार✍️ गुप्ता



बेटी पर कविता – मेरी प्यारी गुड़िया


👉“बिटिया रानी” के मुख्य बिंदुओं का विस्तार:-👇

  1. परिवार की उम्मीद: बेटी को घर की आशा और उम्मीद की तरह दिखाया गया है, जो जीवन में खुशियाँ और उज्जवल भविष्य लेकर आती है।

  2. प्रकृति के सुंदर प्रतीक: बेटी को फूल, गुलाब, चाँद और सितारों से सुंदर रूपक में प्रस्तुत किया गया है, जो उसकी कोमलता और चमक को दर्शाते हैं।

  3. माता-पिता का स्नेह: कविता में माता-पिता की बेटी के प्रति गहरी ममता और लाड़प्यार की भावनाएँ उभरकर आती हैं, जैसे मां की गोद और पिता का प्यार।

  4. परिवार की शान: बेटी को परिवार की राजकुमारी और सबसे प्यारी सदस्य के रूप में माना गया है, जिसकी मौजूदगी से घर में उत्सव और खुशियाँ आती हैं।

  5. स्नेह और संरक्षण: दादा-दादी सहित पूरे परिवार द्वारा बेटी को प्यार और संरक्षण दिया जाता है, जो उसके लिए सुरक्षा और सुखद वातावरण बनाता है।

  6. जीवन में खुशहाली: बेटी के आने से परिवार में समृद्धि, खुशहाली और प्रेम का माहौल बनता है, जो जीवन को संवारता है।


👉 मूल्य और अहमियत: बेटी को जीवन का अनमोल हिस्सा माना गया है, जो परिवार की सबसे बड़ी दौलत और सौभाग्य है।


🌿 अगर ये कविता आपके मन को छू गई हो,

तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚

👇👇📚✨ 

🌙 तो नीचे दी गई कुछ और कविताएं भी

आपके जज़्बातों को आवाज़ दे सकती हैं... 💌✨




  • एक रहस्यमयी प्रेम कविता जिसमें कवि अपनी आत्मा में बसी एक अजनबी को खोजता है — सांसों, ख्वाबों और धड़कनों में उसकी मौजूदगी को महसूस करता है।:👉कौन हो तुम ?




👉My poetry is translated from Hindi to English for better understanding and collaboration


Daughter


let the courtyard of hope be

Flowers of roses bloom

Swings of spring

My daughters are of the moon and stars.

When she came out of the forest,

She brought stars home as well.

When a leaf came on the branch,


👉The mother took her in her lap.

The queen daughter smiled,

Spring came to the garden.

Even the moonlight feels shy

Even the clouds go home,


👉Papa's beloved daughter

Climb on the shoulders.

She roams around the courtyard, Papa sings,

Grandparents dance.


My daughters are princesses,

Dearer than life.

Flowers of roses bloom,

Fragrant in the courtyard.

My dear daughter,

Parents' beloved,


👉My dear doll.

May there be happiness in life.

Let the courtyard of hope be

Flowers of roses bloom.


Kumar Gupta


 🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।

 👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... 


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ