कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

जब समंदर पास बुलाता है...

 जब समंदर पास बुलाता है...


विषय:🌌 विचारों की रात और पहचान की सुबह


🪔 परिचय: मेरी कविता में ना कोई राह साफ़ है, ना कोई मंज़िल तय 
बस एक बहाव है… और उस बहाव में बहता एक मन। 🌊🧠

“जब समंदर पास बुलाता है...”

तो सवाल ये नहीं होता कि जाना है या नहीं,

सवाल ये होता है —

क्या हम खुद से टकराने को तैयार हैं? ⚔️🪞


मेरी रचना उन सभी के लिए है:

जो भीड़ की ताल पर नहीं चलते,

जो अक्सर सोचते हैं —

"क्या मैं वही हूँ, जो लोग मुझे समझते हैं?" 🤔❓

और मेरी कविता उस आत्मबल, विवेक, और दिशा की तलाश में डूबते-उतराते, उस मन की कहानी है,

जो समंदर को देखने नहीं,

बल्कि खुद को पहचानने चला है। 🌌🚶‍♂️


कुमार गुप्ता की आत्मयात्रा पर आधारित भावनात्मक हिंदी कविता 'जब समंदर पास बुलाता है', जिसमें विचारों की रात और पहचान की सुबह का जिक्र है – एक भीतर की यात्रा।
"जब समंदर पास बुलाता है,
तो पहचान की एक यात्रा शुरू होती है — भीतर की ओर..."

✍️ कुमार गुप्ता की आत्मअन्वेषण पर एक भावनात्मक कविता
👉 पढ़ें: yashswarg.blogspot.com

#भीतरकीयात्रा #समंदरकीपुकार #कुमारगुप्ता #yashswarg #हिंदीकविता

अब आओ शुरू करे कुमार✍️ गुप्ता के साथ कविता


"जब समंदर पास बुलाता है..."


😔 बुरा मत मान,

हौसला इतना अच्छा नहीं लगता।


🌊 किसी साहिल का,

कोई मशवरा अच्छा नहीं लगता।


😶‍🌫️ समझ में कुछ नहीं आता

जब समंदर मुझे पास बुलाता है,


💧 तू दरिया का पानी है,

जो छलक- छलक के जाता है।


🫂 जो होना है सो दोनों जानते हैं,

फिर ये शिकायत का सिलसिला...

बार-बार अच्छा नहीं लगता।


⚠️ उत्तेजक विचार, अच्छी बात नहीं।

🧠 विवेक का प्रयोग करो, होगी मात नहीं।


⛰️ ऊँचे-नीचे सफर में,

🪨 संभलना सीख लो।

😓 ज़िंदगी में मुश्किलें,

🍛 कोई दाल-भात नहीं।


🧎‍♂️ अगर मसीहा चाहिए —

तो मिलो उपदेश की दुआओं से,

🌃 तब होगी रात नहीं।


📿 उचित सलाह के लिए —

कोई सुबह तय नहीं।


🚶‍♂️ जब घर से निकले तो,

सोचा भी नहीं था —

हम किधर जाएँगे।


🌬️ हर तरफ़ तेज़ हवाएँ हैं,

कहीं हम बिखर ना जाएँगे।


🗣️ इतनी आसान नहीं,

शब्दों पर भरोसा करना!


🧭 आप सब जिधर आवाज़ दोगे,

हम सब उधर ही चले आएँगे।

📌 — कुमार✍️ गुप्ता


🎯 उद्देश्य:

मेरी कविता 🌊 भीतर उठते उन सवालों की आवाज़ है,

जो तब गूंजते हैं जब जीवन दिशाहीन सा लगता है।

भीड़ में बहने के बजाय खुद से टकराने की प्रेरणा देती है —

जहाँ विवेक 🧠, आत्मबल 💪 और मौन संघर्ष 🤐

हमारे सबसे सच्चे साथी बन जाते हैं।

यह रचना बताती है —

"जो खुद से जीत गया, वही हर जंग जीत गया।" 🛡️🔥


🔑 मुख्य बिंदु :


1. 🌊 आंतरिक द्वंद्व और आत्ममंथन का चित्रण:

कविता दिखाती है कि जब जीवन की दिशा स्पष्ट नहीं होती, तब मन एक गहरे समंदर की ओर खिंचता है —

जहाँ सवाल ज़्यादा होते हैं, जवाब कम।


2. 🧠 विवेक बनाम उत्तेजना:

यह रचना उत्तेजक विचारों के बजाय सोच-समझकर निर्णय लेने की सीख देती है —

क्योंकि भावनाओं में बह जाना आसान है, पर विवेक ही असली राह दिखाता है।


3. 🛡️ भीड़ की सोच से ऊपर उठकर जीने की प्रेरणा:

कविता इस बात पर ज़ोर देती है कि हमें हर आवाज़ के पीछे नहीं चलना चाहिए —

बल्कि खुद को समझना और खुद से जीतना ही असली सफलता है।


🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई हो,

तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:-


🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।



📘 An English version of this poem is provided below for better understanding and collaboration.

🌌 Theme: The Night of Thoughts and the Morning of Identity


🪔 Introduction: In my poetry, there is neither a clear path nor a fixed destination —
Just a flow… and within that flow, a drifting mind. 🌊🧠


“When the ocean calls me closer...”

The question isn’t whether to go or not,

The real question is —

Are we ready to confront ourselves? ⚔️🪞


My creation is for all those:

Who don’t walk to the rhythm of the crowd,

Who often wonder —

"Am I really what others think of me?" 🤔❓


And this poem is the story of that mind —

Wandering through the search for inner strength, wisdom, and direction,

Not to just look at the ocean,

But to truly discover oneself. 🌌🚶‍♂️


Now come, let’s begin the poem with Kumar✍️ Gupta


"When the ocean calls me closer..."


😔 Don’t take it the wrong way,

Courage doesn’t always feel that good.


🌊 From the shore,

No advice ever truly feels right.


😶‍🌫️ Nothing makes sense,

When the ocean calls me near...


💧 You are the water of the river,

That spills and overflows with every step.


🫂 We both know what is destined,

Then why repeat the blame game...

Again and again, it just doesn't feel right.


⚠️ Provocative thoughts are not a good thing.

🧠 Use your wisdom — and you won’t face defeat.


⛰️ In the ups and downs of this journey,

🪨 Learn to stay balanced.

😓 In life, troubles are not —

🍛 As simple as rice and lentils.


🧎‍♂️ If you seek a savior —

Then meet with the blessings of good advice,

🌃 Only then, the night won’t seem endless.


📿 For proper guidance —

There’s no fixed morning.


🚶‍♂️ When we stepped out from home,

We never even thought —

Where we might end up.


🌬️ Winds are wild in every direction,

We fear we may fall apart somewhere.


🗣️ It’s not that easy,

To trust mere words!


🧭 Wherever you all call from,

That’s exactly where we end up walking. 


— Kumar✍️ Gupta


🎯 Purpose:


My poem 🌊 is the voice of those inner questions

that echo when life feels lost and directionless.


It inspires one to confront the self rather than flow blindly with the crowd —

where wisdom 🧠, inner strength 💪, and silent struggle 🤐

become our truest companions.


This creation conveys a simple truth:

"The one who conquers themselves, wins every battle." 🛡️🔥


🔑 Key Points:


1. 🌊 Portrayal of Inner Conflict and Self-Reflection:

The poem reveals how, when life lacks clarity,

the heart is drawn to a deep ocean —

where questions outnumber the answers.


2. 🧠 Wisdom vs. Impulsiveness:

It teaches the importance of making thoughtful decisions over reactive thoughts —

because it's easy to be swept away by emotions,

but only wisdom shows the real path forward.


3. 🛡️ Rising Above the Crowd’s Mentality:

The poem emphasizes that we shouldn’t follow every voice we hear —

Instead, understanding and conquering the self

is the true path to success.


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊

We’d love to hear your feelings and feedback!


💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ