कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

इशारों की ज़ुबान और दर्द की दुकान!

विषय: साथ चलने की दास्तां

परिचय: इशारों की ज़ुबान और दर्द की दुकान"


एक ऐसी कविता है जो ज़िंदगी के अनकहे एहसासों को बयां करती है। 🌱🌸

यह कविता बताती है कैसे हम अपने दर्द और खुशी को छुपाकर इशारों में व्यक्त करते हैं। 😶💔

यह जीवन के रंगों को अपनाने और आपसी समझ का संदेश देती है। 🎨🤝

इशारों की जुबान और दर्द की दुकान कविता चित्र — जीवन के अनकहे एहसासों, प्रेम, सहिष्णुता और शांति का संदेश देने वाली खूबसूरत पेंटिंग | yashswarg.blogspot.com | कुमार✍️गुप्ता
🌸 फूलों सी ज़िंदगी, इशारों सी जुबान —
हर दर्द में छुपी है एक हंसी मुस्कान। 🌙💚

कुमार✍️ गुप्ता



आइए महसूस करें — 


🌿 वास्तविक ज़िंदगी की कहानी |
काल्पनिक पर आधारित | 🌿

🌱 कहीं भी कभी भी बीज का लगाना,

💧 फिर पानी का पटाना।

😊 मुस्कुराकर पौधों को निकल जाना,

🌸 निखरती चेहरा कलियों सा खिल खीलाना।

🌺 जवां बनकर इस जहान में ,

फूलों की तरह छा जाना,

🍃 गर कोई हाथ ना लगाए तो, 

महक फैलाकर फिर मुरझा जाना।

💔 गर कोई जुदा करे तो, 

किसी के चरणों में जाकर रो पड़ना,

🌙 गर कोई बालों में लगाए तो, 

चांदनी सा निखार दे जाना।

🎨 अगर कोई इन फूलों को , 

ना छेड़े तो,

रंगों का बहुरूप दिख जाना।


🌾 फिर नई आवाहन को देखकर 

मिट्टी में मिल जाना।

🤔 कितना अजीब दास्तां है ना दोस्त —

दिखाई देना, फिर भी ना समझ पाना।

💬 इशारों इशारों में न जाने, 

कितना कुछ कह जाना। 

😶 जुबान तो नहीं,

 पर बेजुबान होकर भी

अपने दर्द को ना बताना,

 ना ही खुशी को जताना।

🔮 यही ज़िंदगी का सबसे बड़ा रहस्य है —

यहाँ सब कुछ होना, 

फिर भी एक अनजान सा रहना।

💭 यही वास्तविक जीवन की कहानी,

 काल्पनिक पर आधारित है।

फिर भी हम लोग समझते नहीं हैं,

और यूँ ही कह देते हैं —

“काल्पनिक, वास्तविक नहीं हो सकता।”


🌼 तो फिर तेरा मेरा क्या कहना,

एक दूजे में ही मस्त रहना।


🕊️ ना लड़ना, ना झगड़ना,

ना उतार, ना चढ़ाव।

☮️ ना धर्म, ना मज़हब को बढ़ाओ,

तो फिर आपस में क्यों टकराव?


❤️ हम कहते हैं —

आपस में ही मिलकर मर जाओ,

मगर किसी को मत तड़पाओ।


जय हिंद! जय भारत! 

✍️ रचनाकार: 


यशवंत कुमार गुप्ता 🌟



🎯 कविता का उद्देश्य 🎯


मेरी कविता जीवन के रहस्यों और भावनाओं को समझाने की कोशिश करती है। 🌱🌸


कविता हमें दिखाती है कि कैसे हम अपनी खुशियों और दुखों को ज़ुबान से नहीं, बल्कि

 इशारों से व्यक्त करते हैं। 😶💔


कविता में ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव, अलगाव और मेल-जोल की बातें हैं, जो हमें सहिष्णुता और प्रेम

 का संदेश देती हैं। 🤝🕊️


यह कविता एक दूसरे के साथ शांति और

 समझदारी से जीने का प्रेरक संदेश देती है। ❤️🌏


मुख्य बिंदु


🌱 जीवन का प्रतीक — बीज से फूल बनने की प्रक्रिया ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव और विकास का प्रतीक है।


😶 अनकहे जज़्बात — हम अपनी भावनाओं और

 दर्द को अक्सर इशारों में छुपाते हैं, ज़ुबान पर नहीं लाते।


🌸 प्रकृति और मनुष्य का संबंध — फूलों की तरह

 जीवन भी सुंदरता, संवेदनशीलता और नाज़ुकता से भरा है।


🤝 सहिष्णुता और प्रेम — आपसी समझ, शांति और बिना टकराव के साथ रहने का संदेश।


🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई

हो, तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके


दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚


👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:


🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।


📘 An English version of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍

Title:

The Language of Gestures and the Shop of Pain

Theme:

The Tale of Walking Together 🤝🌸


Introduction:


“The Language of Gestures and the Shop of Pain”

is a poem that expresses the unspoken emotions of life. 🌱💭


It shows how we often hide our pain and joy,

speaking only through silent gestures. 😶💔


It’s a message of embracing life’s colors

and understanding one another deeply. 🎨🤝



Let’s feel it —


🌿 A real story of life, imagined yet true. 🌿


🌱 Planting a seed anywhere, anytime,


💧 Watering it with care and love.

😊 Smiling as you walk away,

🌸 Watching tiny buds bloom with joy.


🌺 When they grow young and strong,


They fill the world with fragrance and grace.


🍃 If no one touches them,


They still spread their scent, even as they fade.


💔 If someone separates them,

They cry softly at someone’s feet.


🌙 But when adorned in someone’s hair,

They glow like the light of the moon.


🎨 And if no one disturbs them,

They still show a thousand shades of life.


🌾 Then, seeing a new dawn,

They return to the soil — peacefully.


🤔 Strange, isn’t it, my friend —

To be seen, yet not truly understood.


💬 In silent gestures, so much is said,

Without a word being spoken.


😶 No tongue to speak,

Yet the mute heart hides its pain,

And never even shows its joy.


🔮 That’s the biggest mystery of life —

Everything exists here,

Yet remains unknown.


💭 This is the real story of life,

Though imagined — it feels true.


Still, we humans fail to understand,

And simply say,

“It’s imaginary, not real.”


🌼 Then what to say about you and me —

Lost in each other’s presence.


🕊️ No fights, no chaos,

No rise, no fall.


☮️ No religion, no hatred,

Then why this clash between hearts?


❤️ We say — live and die together,

But never make someone suffer.


Jai Hind! Jai Bharat! 

✍️ Poet: 

Yashwant Kumar Gupta 🌟


🎯 Purpose of the Poem:

This poem tries to explain the mysteries and emotions of life. 🌱🌸

It shows how we express our happiness and sorrow —

not through words, but through gestures. 😶💔


The poem speaks of life’s ups and downs,

of separation and togetherness —

teaching tolerance and love. 🤝🕊️


It inspires us to live in peace and understanding with one another. ❤️🌏


Key Points:

🌱 Symbol of Life — The journey from seed to flower symbolizes growth and change in life.

😶 Unspoken Emotions — We often hide our deepest feelings behind silence and subtle gestures.


🌸 Nature and Humanity — Like flowers, life is delicate, beautiful, and full of sensitivity.

🤝 Tolerance and Love — A message to live with harmony, peace, and mutual respect.


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ