विषय:— गुमनाम मोहब्बत की खामोश दास्तान 🖤
✍️ परिचय : हमारी कविता एक गुमनाम मोहब्बत की कहानी है—
जहाँ प्यार कहा नहीं गया,
पर हर साँस में जिया गया। 💭❤️
यह रचना उस इंसान के नाम है
जो सामने होकर भी दूर है,
और दूर होकर भी
दिल के सबसे क़रीब है। 🌫️
“अनजान हो, मगर हमारी जान हो”
उन रिश्तों की आवाज़ है
जो नाम से नहीं,
एहसास से ज़िंदा रहते हैं। ✨
![]() |
| कुछ प्यार कहे नहीं जाते… बस ज़िंदगी बन जाते हैं। — गुमनाम मोहब्बत की खामोश दास्तान 🖤✨ ✍️ Kumar Gupta |
आइए महसूस करें —
🖤 अनजान हो, मगर हमारी जान हो।
अनजान हो, मगर हमारी जान हो,
कहीं खो न जाना किसी भीड़ में,
वरना पूछेंगे हम—
कहाँ हमारे मेहमान हो। 🌫️
यक़ीन न आए तो
ख़ुद से पूछ लेना,
किस बात से
इतने परेशान हो। 💭
अच्छा हुआ या बुरा हुआ,
ज़िंदगी में सब कुछ हुआ।
परवाह हुई तो प्यार हुआ,
चिंता बढ़ी तो
दूरी और दुश्मनी हुआ। 💔
एक रोज़ उससे पूछा मैंने—
क्या कुछ अच्छा हुआ?
इज़हार-ए-मोहब्बत में
दिल पड़ा बिखरा हुआ। 🩶
किस बात पर गिला-शिकायत करें,
उसकी मासूमियत पर
हम क्यों ना मरे।
चाहा भी तो
बेइंतहा चाहा,
इन्हीं आँखों से
उसकी पहचान हुआ। 👀✨
ज़ुबाँ से मेरे
उसकी नाम न निकली,
मेरी जनाज़े उठाके
एक आह निकली
मेरा इश्क़ बदनाम हुआ। ⚰️
कब्र में आया तो आराम हुआ।
इज़हार-ए-मोहब्बत में
सब कुछ तैरता रहा,
मैं दरिया को देख,
किनारों पर बैठा रहा। 🌊
हवाएँ कुछ कहती रहीं,
और मैं मोतियों की तरह
बिखरता रहा। 💎
अनजान हो, मगर मेरी जान हो,
तबीयत तो पूछो ,
जैसे तुम भी
पल-दो-पल के मेहमान हो। ⏳
मरने के बाद तुम भी
मेरे बराबर
लेटने वाले इंसान हो। 🕊️
फिर भी पूछता हूँ—
किस बात से
इतनी परेशान हो?
क्योंकि तुम आज भी
हमारी जान हो। ❤️
गुमनाम मोहब्बत
कभी नाम लेकर नहीं मरते,
क्योंकि उसकी आशिकी
कहीं बदनाम ना हो। 🌑✨
— कुमार गुप्ता ✍️
🎯 कविता का उद्देश्य:
हमारी कविता का उद्देश्य
अनकहे प्यार,
अधूरी मोहब्बत
और खामोश जज़्बातों को शब्द देना है। 💔
यह रचना बताती है कि—
हर मोहब्बत को
इज़हार की ज़रूरत नहीं होती,
कुछ प्यार
चुपचाप निभाए जाते हैं। 🌙
कविता यह भी याद दिलाती है कि
गुमनाम इश्क़
बदनाम नहीं होते,
बल्कि अंदर ही अंदर
इंसान को गहरा बना देते हैं। 🖤
1️⃣ गुमनाम मोहब्बत 🖤
प्यार जो नाम से नहीं, एहसास से जिया जाता है।
2️⃣ इज़हार का डर 💭
जहाँ दिल भरा है, पर ज़ुबान ख़ामोश है।
3️⃣ मासूमियत और दर्द 💔
शिकायत नहीं, सिर्फ़ स्वीकार है।
4️⃣ प्रतीकात्मक imagery 🌊
दरिया, किनारे, हवा और मोती—
दिल की टूटन को दर्शाते हैं।
5️⃣ प्रेम की पवित्रता ✨
जो बदनाम होने से बचाने के लिए
ख़ुद को ही छुपा लेते है।
👇👇📚✨
🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई
हो, तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके
दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚
🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह
जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।
🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹
जहां दिल धड़के और मन बहके !
🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह
जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।
जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।
🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊
🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह
👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...
🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।
📘 An English typing of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍
Title:
Unknown to the World, Yet the Life of My Soul 🖤
Theme:— The Silent Story of a Nameless Love
✍️ Introduction:
This poem is a story of a nameless love—
a love that was never spoken aloud,
yet lived in every breath. 💭❤️
It is written for that person
who stands close, yet feels distant,
and even in distance
remains the closest to the heart. 🌫️
“Unknown, yet the life of my soul”
is the voice of those relationships
that survive not by names,
but by emotions and feelings. ✨
Let us feel it—
🖤 Unknown, Yet the Life of My Soul
You are unknown, yet the life of my soul,
don’t get lost in the crowd someday,
otherwise I’ll keep wondering—
where did my guest disappear? 🌫️
If you don’t believe me,
ask yourself once—
what makes you
so restless inside? 💭
Good or bad—
everything happened in life.
Care turned into love,
and worry slowly became
distance and hostility. 💔
One day I asked you—
did anything good happen?
In the confession of love,
my heart lay shattered. 🩶
What complaints should I even make?
Why shouldn’t I fall for
your innocence?
If I loved, I loved endlessly—
and through these very eyes
I recognized you. 👀✨
Your name never left my lips,
but when my funeral rose,
a sigh escaped—
my love was labeled infamous. ⚰️
Only the grave gave me peace.
In the confession of love,
everything kept floating,
I watched the river
sitting on the shore. 🌊
The winds kept whispering,
and I scattered
like pearls. 💎
You are unknown, yet my life,
at least ask about my health—
as if you too
are a guest for a moment or two. ⏳
After death, even you
will lie beside me—
just another human soul. 🕊️
Still, I ask—
what troubles you so deeply?
Because even today,
you are the life of my soul. ❤️
Nameless loves
never die with a name,
because they hide themselves
so their love never becomes infamous. 🌑✨
🎯 Purpose of the Poem:
The purpose of this poem is to give words to
unspoken love,
incomplete relationships,
and silent emotions. 💔
It reminds us that—
not every love needs confession;
some loves are meant
to be lived quietly. 🌙
The poem also tells us that
nameless love is never disgraceful,
instead, it deepens a person
from within. 🖤
✨ Key Highlights:
1️⃣ Nameless Love 🖤
A love lived through feelings, not labels.
2️⃣ Fear of Confession 💭
A heart full of emotions, but a silent tongue.
3️⃣ Innocence & Pain 💔
No complaints—only acceptance.
4️⃣ Symbolic Imagery 🌊
River, shore, wind, and pearls reflect emotional breaking.
5️⃣ Purity of Love ✨
A love that hides itself
to protect its dignity.
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!
#HindiPoetry
#GumnaamMohabbat
#UnspokenLove
#SadPoetry
#RomanticPoem

1 टिप्पणियाँ
Nice & Lovely motivational Poetry continue it
जवाब देंहटाएं✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।