कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

🕊️ एक सर, दो कविताएँ — यादें भी, प्रेरणा भी।

 विषय: 🏔️ ऊँचाइयों पर टिके रहना — एक सर से मिली भावना।

परिचय: ✍️ मैं हूँ कुमार गुप्ता —

एक ऐसा लेखक, जो शब्दों में वो बातें कहता है । 

जहाँ एक ऐसी कविता जन्म लेती हैं ,

जो विदाई को अलविदा नहीं,

कृतज्ञता बनाकर कहती है। 💙


हमारी रचना “वो लम्हे और ऊँचाइयों” में

मैंने उस “सर” की कहानी लिखी है

जो सिर्फ़ पद पर नहीं,

बल्कि दिलों में रहा। 🤝


हमारी कविता उन पलों की है

जो बीत तो जाते हैं,

पर आँखों में पानी बनकर

यादों में टिके रहते हैं। 💧


और उन ऊँचाइयों की भी,

जहाँ पहुँचना आसान है,

पर टिके रहना—

नेतृत्व और इंसानियत मांगता है। 🏔️


यह रचना विदाई नहीं,

एक सीख है…

एक धन्यवाद है…

और एक रिश्ता है—जो कभी खत्म नहीं होता। 🌿✨

एक सर के सम्मान में भावनात्मक कविता का बैनर, जिसमें पहाड़ की ऊँचाई पर ध्यानमग्न व्यक्ति, विदाई, प्रेरणा और मार्गदर्शन का भाव दर्शाया गया है।
कुछ विदाइयाँ अलविदा नहीं होतीं,
वो सीख बन जाती हैं,
प्रेरणा बन जाती हैं।

यह कविता एक ऐसे ‘सर’ को समर्पित है
जो पद से नहीं,
अपने मूल्यों और मार्गदर्शन से
दिलों में ऊँचाइयों पर टिके रहते हैं। 🕊️🏔️

आइए महसूस करें —

💧 वो लम्हे — जो आँखों में जल बन गए। 

सर,

वो लम्हे

जो हम सबकी ज़िंदगी के

अनमोल पल बन गए… 💖


जो साथ गुज़रे थे हम सबने,

आज से वे कल बन गए।


काश उन गिला–शिकायतों,

उन खुशियों को हम

कहीं क़ैद कर पाते—

क्योंकि आपके जाते ही

वे हमारी आँखों में

जल बन गए। 💧


सर, हो सके तो

कभी हम सबसे मिलने चले आना।

जब भी याद आए हम सबकी,

बस फ़ोन पर ही नंबर घुमा लेना। 📞


पुरानी आवाज़ सुनाई दे तो

सर, पहले ज़रा मुस्कुरा लेना 😊

और जब कोई नई आवाज़ आए,

तो उन झलकियों में भी

किसी पुराने चेहरे को

याद कर लेना।


बहुत लोग मिलेंगे आपको सर,

पर अपने दफ़्तर के

इन कर्मचारियों को

कभी मत भूलना। 🙏


— कुमार गुप्ता ✍️


🏔️ ऊँचाइयों पर टिके रहना


सर,

किसी भी पर्वत की ऊँचाई तक पहुँचना

कोई बड़ी बात नहीं… ⛰️


पर उन ऊँचाइयों पर

डटे रहना—

ये हर किसी के बस की

बात नहीं। ⚡


सर, आपने हम सबको साथ लेकर

सालों तक लगातार

आगे बढ़ना सिखाया। 🚆💼


इतनी भारी बोगी को

खींचकर चलना,

हर इंजन की

ताक़त नहीं होती। 🚂🔥


सर, बस इतना निवेदन है—

हम सबको यूँ ही

ट्रैक पर बनाए रखना।

क्योंकि आपकी प्रेरणा के बिना

हमारे दिन की

शुरुआत भी नहीं होती। 🌅


— कुमार गुप्ता ✍️

🎯 कविता का उद्देश्य — “वो लम्हे और ऊँचाइयाँ” 💙


हमारी कविता का उद्देश्य

एक ऐसे मार्गदर्शक को सम्मान देना है

जो सिर्फ़ काम नहीं,

हौसला, दिशा और विश्वास देते है। 🌱


यह रचना बताती है कि

सच्चा नेतृत्व ऊँचाई पर पहुँचने से नहीं,

वहाँ टिके रहने से पहचाना जाता है। 🏔️


कविता विदाई के दर्द को

शिकायत नहीं,

कृतज्ञता और यादों में बदल देती है। 💧✨


यह उन लम्हों के लिए है

जो बीत जाते हैं,

पर दिल में

सीख बनकर साथ चलते रहते हैं। 🤍


और उन “सर” के लिए

जो पद से बड़े,

रिश्तों से अमर होते हैं। 🙏

✨ मुख्य बिंदु :— 

1️⃣ विदाई में छुपा सम्मान 💙

हमारी कविता एक वरिष्ठ/सर के प्रति आभार और सम्मान को दर्शाती है, जहाँ विदाई आँसुओं से नहीं, यादों से होती है।

2️⃣ सच्चे नेतृत्व की पहचान 🏔️

कविता बताती है कि ऊँचाई तक पहुँचना आसान हो सकता है, लेकिन वहाँ टिके रहना ही असली नेतृत्व है।

3️⃣ रिश्ता जो पद से बड़ा है 🤝

सर और टीम का संबंध केवल दफ़्तर तक सीमित नहीं, बल्कि परिवार जैसा भाव बन जाता है।

4️⃣ सीख जो जीवन भर साथ चले 🌱

सर की प्रेरणा और मार्गदर्शन काम से आगे बढ़कर जीवन की दिशा बन जाता है।

👇👇📚✨ 

🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई

हो, तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके
दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹

जहां दिल धड़के और मन बहके ! 

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।

📘 An English typing of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍

🕊️ Title: One Sir, Two Poems — Memories That Stay, Inspiration That Leads

🏔️ Theme: Staying on the Heights — Emotions Learned from a Sir

✍️ Introduction — I am Kumar Gupta

a writer who puts into words

the feelings people often keep hidden in their hearts. 💙


Here, poetry is born not to say goodbye,

but to turn farewell into gratitude. 🌿


In my work “Moments and Heights,”

I have written about a Sir

who didn’t just hold a position,

but lived in the hearts of people. 🤝


These poems are about moments

that pass with time,

yet remain in our eyes as tears

and in our memories forever. 💧


They are also about heights —

which may be easy to reach,

but difficult to stay on,

because staying there demands

leadership and humanity. 🏔️


This is not a goodbye.

It is a lesson…

a thank you…

and a bond that never truly ends. ✨


💧 Moments That Turned Into Tears:

Sir,

those moments

that became priceless parts

of all our lives… 💖


The moments we once lived together

have now turned into yesterday.


If only we could capture

those complaints and joys somewhere—

because the moment you left,

they turned into tears

in our eyes. 💧


Sir, if possible,

do come and meet us someday.

Whenever you miss us,

just dial our number. 📞


When you hear a familiar voice,

smile first, Sir. 😊

And when a new voice answers,

try to find

an old face within those echoes.


You will meet many people, Sir,

but please never forget

the employees of your office

who still remember you. 🙏

— Kumar Gupta ✍️

🏔️ Staying on the Heights


Sir,

reaching the height of a mountain

is not a big deal… ⛰️


But staying firm

on those heights—

that is not everyone’s strength. ⚡


Sir, you taught all of us

to move forward together

for years without stopping. 🚆💼


Pulling such a heavy train forward

is not the power

of every engine. 🚂🔥


Sir, this is our humble request—

keep guiding us on the right track.

Because without your inspiration,

our day doesn’t even begin. 🌅


— Kumar Gupta ✍️

🎯 Purpose of the Poem — “Moments and Heights”

The purpose of this poem

is to honor a guide

who offers not just work,

but courage, direction,

and trust. 🌱


It reminds us that true leadership

is not defined by reaching heights,

but by staying grounded

once you are there. 🏔️


The poem transforms the pain of farewell

into gratitude

and living memories. 💧✨


It is written for moments

that pass with time,

yet continue to walk with us

as lifelong lessons. 🤍


And for those Sirs

who are greater than their positions,

and immortal through relationships. 🙏

✨ Key Highlights:

1️⃣ Respect Hidden in Farewell 💙

The poem expresses gratitude toward a senior, where farewell is shaped by memories, not tears.

2️⃣ True Leadership 🏔️

It shows that reaching heights is easy, but staying there defines real leadership.

3️⃣ Bonds Beyond Designation 🤝

The relationship between Sir and team goes beyond office roles and becomes a family bond.

4️⃣ Lessons That Stay for Life 🌱

The inspiration and guidance continue to shape life long after the farewell.

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

#FarewellPoetry

#FarewellPoetry

#GratitudePoem

#LeadershipInspiration

#MentorRespect

#EmotionalPoem

#LifeLessons

#HindiPoetryInEnglish

#KumarGuptaPoetry

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ