विषय:तन्हाई, शिद्दत और ज़िंदगी की आख़िरी लौ 🕯️
परिचय:- मेरी नज़्म ज़िंदगी के उन पलों को बयान करती है
जहाँ तन्हाई, मोहब्बत, ज़ख़्म और समझ
एक-दूसरे से टकराते रहते हैं।
हमारी रचना उन लोगों की आवाज़ है
जो जलकर नहीं, समझकर जीना चाहते हैं।
जो आग लगाने के बजाय
दरिया में उतरकर तैरना चुनते हैं।
यह नज़्म प्रेम, पीड़ा और स्वीकार की
एक गहरी लेकिन शांत कहानी है। 🌑✨
![]() |
| प्यार सिर्फ आग नहीं — समझ और स्वीकार का सफ़र है। ज़िंदगी मोम की तरह है, |
आईए महसुस कीजिये उन नज्मों को।
🖤 नज़्म :
तन्हा रहने से अच्छा है
किसी को ढूंढ लो।
वो चाहे या ना चाहे,
मगर उसके दिल का पता पूछ लो। 💭
धुआँ उड़ा के क्या होगा,
ख़ुद को जलाकर भी क्या होगा।
समझना है तो बातें करो,
ख़ुद से आग लगाकर क्या होगा। 🔥
शिद्दत से किसी को पाना है,
आग नहीं लगाना है।
दरिया में बहाव है तो क्या हुआ,
तैरकर नदी पार कर जाना है। 🌊
लड़का हुआ या लड़की हुई —
जो भी हुआ, चलो अच्छा हुआ।
कम से कम ज़िंदगी जीने का
नया अध्याय तो शुरू हुआ। 📖
फ़ुर्सत किसे है
ज़ख़्मों पर मलहम लगाने की,
ये ज़ख़्म भी नासूर दवा हैं
शिद्दत से उसे पाने की। 🩹
दूर से देखा तो
मोम का पहाड़ लगा,
पास गया तो देखा
पत्थरों का मज़ार लगा। 🪨
किस-किस को अपनी दास्ताँ सुनाएँ,
हर कहानी में
मैं ख़ुद को ही किरदार लगा। 🎭
कड़वा बदलने से वो सोचे
हम भूल बैठे हैं,
हम भी उस भूल को
कबूल कर बैठे हैं। 🌑
राहों से गुज़रोगे तो
देखने वाले मिलेंगे,
मुझे मलाल है
वो हँसते हुए कब मिलेंगे। 🕊️
हज़ार पाबंदियाँ लगा दो उस पर,
जनाज़ा उठते ही
खिड़की-दरवाज़े सब खुले मिलेंगे। ⚰️
फ़र्क़ इतना है कि
एक लेटा मिलेगा,
और दूजा खड़ा मिलेगा।
लौ की आग है ये ज़िंदगी,
अंधेरों में भी रोशनी
मोम के ऊपर जलते मिलेंगे। 🕯️
क़बूल करना मेरी आख़िरी नज़्म,
एक रोज़ तुम भी कहीं
मोमबत्ती बुझाकर,
अपनी आँखों से
अंधेरों में मुस्कुराकर मिलोगे। 🤍
— कुमार गुप्ता ✍️
🎯 उद्देश्य :
इस नज़्म का उद्देश्य यह दिखाना है कि —
शिद्दत आग नहीं होती
दर्द को जलाकर नहीं, समझकर जिया जाता है
ज़िंदगी मोम की लौ की तरह है
जो अंधेरे में भी रोशनी देती है 🕯️
यह रचना पाठक को सोचने, ठहरने और स्वीकार करने की ताक़त देती है।
🔑 मुख्य बिंदु :
1️⃣ तन्हाई बनाम तलाश 🤍:
तन्हा रहने से बेहतर है किसी को समझना,
चाहे वो साथ दे या नहीं।
2️⃣ आग नहीं, समझ ज़रूरी है 🔥➡️💭:
खुद को जलाने से कुछ नहीं मिलता,
बातों से रास्ते निकलते हैं।
3️⃣ ज़िंदगी एक संघर्ष है 🌊:
दरिया में बहने से नहीं,
तैरने से पार मिला करता है।
4️⃣ दिखावे और हक़ीक़त का फर्क 🎭:
दूर से सब आसान लगता है,
पास जाओ तो पत्थर निकलते हैं।
5️⃣ अंतिम स्वीकार 🕯️:
हर किसी को एक दिन
अंधेरे में भी मुस्कुराना सीखना पड़ता है।
👇👇👇📚✨
🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई
हो, तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके
दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚
🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह
जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।
🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹
जहां दिल धड़के और मन बहके !
🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह
जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।
जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।
🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊
🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह
👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...
🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।
📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍
🕯️ Title
Flame of Wax — A Final Poem of Life, Love & Acceptance
✨ Subject:- Loneliness, intensity of love, and the last flicker of life 🕯️
✍️ Introduction:
This poem speaks about those moments of life
where loneliness, love, wounds, and understanding constantly collide.
It is a voice for people who choose
to understand instead of burning,
to swim instead of drowning,
to accept instead of destroying.
It is a quiet yet deep reflection on
love, pain, and acceptance. 🌑✨
Let the poem whisper to your heart.
🖤 Poem
It’s better than being lonely —
find someone to walk beside you.
Whether they stay or not,
at least ask where their heart truly lives. 💭
What’s the point of blowing smoke,
or burning yourself down?
If you wish to understand — speak,
why set fire to yourself? 🔥
If you really want someone,
don’t burn — just feel.
If the river flows strong, so what —
learn to swim across. 🌊
Boy or girl —
whoever arrives, it’s beautiful.
At least life has opened
a brand-new chapter. 📖
Who has the time
to bandage old wounds?
Sometimes even the scars
become the medicine of longing. 🩹
From afar it looked
like a mountain of wax —
But up close,
it was only stones and graves. 🪨
To whom should I tell my story?
In every tale
I find myself as the only character. 🎭
They thought my silence meant forgetting —
and I accepted that silence as truth. 🌑
Walk long enough,
and you’ll meet many faces —
my only sorrow is
when I’ll meet those who laugh freely again. 🕊️
Put a thousand restrictions on someone —
but the day the funeral leaves,
every window and door opens. ⚰️
The difference only is —
one lies still,
the other stands watching.
Life is a burning flame —
even in darkness,
you’ll still find light on melted wax. 🕯️
Accept this as my last poem —
One day, somewhere,
you too will blow out a candle,
wipe your tears,
and smile quietly in the dark. 🤍
— Kumar Gupta
🎯 Purpose:
This poem reminds us:
Intensity is not destruction.
Pain is not solved by burning — but by understanding.
Life is like a candle —
glowing even while melting. 🕯️
It teaches us to pause… to reflect… and to accept.
🔑 Key Points:
1️⃣ Loneliness vs. Connection 🤍
It’s better to understand someone — even if they can’t always stay.
2️⃣ Understanding over Fire 🔥➡️💭
Self-destruction solves nothing — conversations heal.
3️⃣ Life is a Struggle 🌊
You don’t survive by drifting — you survive by learning to swim.
4️⃣ Illusion vs. Reality 🎭
Things look soft from far away — closer, truth feels harder.
5️⃣ Acceptance 🕯️
In the end, everyone learns to smile — even in darkness.
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।