कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

🕊️ पंछी, शाख और हम — एक डुएट मोहब्बत की कविता 🌿।

विषय:उड़ गया तोता, ठहर गई मैना 🍂! 

✍️ परिचय 🌿: उड़ गया तोता, ठहर गई मैना

एक duet कविता है,

जहाँ लड़की और लड़के की आवाज़ें

एक ही मोहब्बत को

दो अलग-अलग एहसासों से बयान करती हैं 💭


हमारी कविता इंतज़ार और लापरवाही,

सपनों और भूलों के उलझन

और रिश्ते में आए मौन टूटन की कहानी कहती है 🕊️💔


तोता–मैना का रूपक

प्यार की मासूम शुरुआत

और उसके चुपचाप बिखर जाने को

खूबसूरती को ब्यां करती हैं🌸

शाख पर बैठा अकेला पंछी, उड़ान और इंतज़ार का प्रतीक — एक अधूरी मोहब्बत की कविता

कोई उड़ गया अपने सपनों के पीछे,
और कोई आज भी उसी शाख पर इंतज़ार करता रह गया…🕊️🍂

आइए महसूस करें —

🕊️ पंछी, शाख और हम — एक डुएट की मोहब्बत की कविता🌿


👧 लड़की

तुच्छ-सी थी मैं,

कुछ-सी थी मैं…

ये मत पूछो

कैसी थी मैं। 🌙


पंछी शाख़ पर बैठा था 🕊️

और फिर…

एक दिन पंछी उड़ गया।


सोच में डूबी रही मैं,

मुझे जाने क्या हो गया। 🤍


शाख़ ने सोचा—

पंछी लौटेगा,

पर पंछी तो

डाल ही भूल गया। 🍂


जब डाल से गिरी पत्ती,

मेरे सब्र का

इक्का उड़ गया। 💔


👦 लड़का

सदाक़त से

वो मेरी आँखें पढ़ती रही,

और मैं

तितली पकड़ना भूल गया। 🦋


चाँदनी निकली तो

मैं उसकी आँखों से

काजल चुराना भूल गया। 🌙


उसकी आँखों में

जंतर–मंतर सब कुछ था,

और मैं

उसे गले लगाना भूल गया। 🤦‍♂️


जिस शाख़ पर मैं बैठा था,

मैं वही डाल

भूल गया। 🌿


👧 लड़की

वो करता रहा

अपनी नादानियाँ,

मैं देखती रही

उसकी मनमानियाँ।


जिसकी चाहत में

थी थोड़ी-सी

बेईमानियाँ। 😔


👦 लड़का

पल भर का प्यार था,

उसकी आँखों में इकरार था,

मेरी आँखों में

सिर्फ़ ख़्वाब था। 🌌


तोते को मैना से प्यार था,

मैना हसीन सपने बुनती रही—

और तब तक

तोता पिंजरे से उड़ गया। 🕊️


मैना ने आँखें खोलीं,

तो तोता

होश उड़ाकर उड़ गया। 💨


👧 लड़की

तुच्छ-सा था वो,

कुछ-सा था वो…

ये मत पूछो

कैसा था वो।


पतझड़ आई तो

मौसम बदला,

उसने भी

अपना घोंसला बदला। 🍁


सूखे पेड़

हरे लगने लगे,

पुरानी शाख़

नई लगने लगी।


छाँव सबको याद आई,

पर प्यार में

कुछ नया नहीं हुआ। 🌫️


👦 लड़का

पुराने रीत,

वही रिवाज़—

हर दिल को

लुभाने लगे।


हर मंज़र,

हर बंजर,

हर घर में

 सुहानी शाम

रूठने और मनाने लगे। 🌆


तोता–मैना थे तो

बस थोड़ी-सी

तू–तू थी,

और थोड़ी-सी

मैं–मैं था।


👦 लड़का (स्वीकारोक्ति)

तुच्छ-सा था मैं,

कुछ-सा था मैं…

ये मत पूछो

मैं कैसा था मैं। 🖤


— कुमार गुप्ता ✍️

🎯 कविता का उद्देश्य

हमारी कविता का उद्देश्य है—


💛 एकतरफ़ा इंतज़ार को आवाज़ देना

🕊️ लापरवाही से टूटते रिश्तों की सच्चाई दिखाना

🌿 पुरुष–स्त्री भावनाओं का फर्क समझाना

💔 यह बताना कि

प्यार कभी खत्म नहीं होता—

बस एक भूल उसे अधूरा बना देती है


कविता याद दिलाती है कि

हर उड़ान आज़ादी नहीं होती,

कुछ उड़ानें किसी का घोंसला तोड़ देती हैं 🪹

✨ मुख्य बिंदु :🌙

1️⃣ Duet Expression 🎭

कविता में लड़की और लड़के की

अलग-अलग आवाज़ें

एक ही कहानी को

दो नज़रियों से दिखाती हैं।


2️⃣ Symbolic Imagery 🕊️🍂

तोता–मैना, शाख़, पत्ती और पतझड़—

ये सब रिश्तों के

टूटने और बदलने के प्रतीक हैं।


3️⃣ Innocence vs Carelessness 💔

लड़की का इंतज़ार और

लड़के की लापरवाही

प्यार की असंतुलित सच्चाई को उजागर करती है।


4️⃣ Silent Heartbreak 🤍

हमारी कविता रोती नहीं,

शिकायत नहीं करती—

बस चुपचाप टूट जाती है।


5️⃣ Timeless Truth ✨

समय बदलता है,

मौसम बदलते हैं,

पर प्यार की कहानियाँ

हर दौर में एक-सी ही रहती हैं।

👇👇📚✨ 

🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई

हो, तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके
दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹

जहां दिल धड़के और मन बहके ! 

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।

📘 An English version of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍

🕊️ Birds, Branches & Us — A Duet of Love 🌿

Theme: The Parrot Flew Away, the Myna Stayed Behind 🍂

✍️ Introduction 🌿:

“The Parrot Flew Away, the Myna Stayed Behind”

is a duet poem where the voices of a girl and a boy

express the same love through two very different emotions 💭


This poem speaks of waiting and carelessness,

dreams and mistakes,

and the silent fractures that slowly appear in relationships 🕊️💔


The metaphor of the parrot and the myna

captures the innocence of love at its beginning

and how, without noise, it quietly falls apart 🌸

Come, feel it—

🕊️ Birds, Branches & Us — A Duet of Love 🌿

👧 The Girl

I was insignificant,

just someone…

don’t ask

what kind of girl I was 🌙


A bird once sat on the branch 🕊️

and then…

one day, it flew away.


Lost in thought,

I wondered—

what happened to me? 🤍


The branch believed

the bird would return,

but the bird had already

forgotten the branch 🍂


When the leaf finally fell,

my last thread of patience

flew away too 💔


👦 The Boy

With sincerity,

she kept reading my eyes,

and I…

forgot everything else—

even chasing butterflies 🦋


When moonlight appeared,

I forgot to steal

the kohl from her eyes 🌙


Her eyes held

magic, mystery—everything,

and I forgot

to simply hold her 🤦‍♂️


The branch I once rested on,

I forgot

that too 🌿


👧 The Girl

He stayed busy

with his foolishness,

while I kept watching

his careless ways 😔


Love that carried

a hint of dishonesty

within it…


👦 The Boy

It was love for a moment,

her eyes held confession,

mine only held dreams 🌌


The parrot loved the myna,

the myna kept weaving beautiful dreams—

and meanwhile,

the parrot flew out of the cage 🕊️


When the myna opened her eyes,

the parrot had already

vanished into the sky 💨


👧 The Girl

He was insignificant,

just someone…

don’t ask

what kind of person he was.


When autumn arrived,

the season changed,

and he changed

his nest too 🍁


Dry trees began to look green,

old branches felt new,

everyone missed the shade—

but in love,

nothing really changed 🌫️


👦 The Boy

Old customs,

the same traditions,

kept tempting hearts…


Every view,

every barren land,

every home—

evenings began to quarrel

and reconcile again 🌆


When there was a parrot and a myna,

there was a little you-you,

and a little me-me…


👦 The Boy (Confession)

I was insignificant,

just someone…

don’t ask

what kind of man I was 🖤


— Kumar Gupta ✍️

🎯 Purpose of the Poem

The purpose of this poem is to—

💛 Give voice to one-sided waiting

🕊️ Reveal how carelessness quietly breaks relationships

🌿 Show the emotional difference between a man and a woman

💔 Remind us that love never truly ends—

  one mistake simply makes it incomplete

The poem teaches us:

Not every flight is freedom—

some flights destroy someone’s nest 🪹

✨ Key Highlights 🌙

1️⃣ Duet Expression 🎭

Two voices—girl and boy—

tell the same story

from two emotional perspectives.


2️⃣ Symbolic Imagery 🕊️🍂

Birds, branches, leaves and autumn

symbolize change, loss and emotional distance.


3️⃣ Innocence vs Carelessness 💔

Her patience and his neglect

reflect the imbalance in love.


4️⃣ Silent Heartbreak 🤍

This poem doesn’t cry or complain—

it simply breaks quietly.


5️⃣ Timeless Truth ✨

Times change, seasons change,

but stories of love

remain the same in every era.

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

#PoetryLovers
#LoveAndLoss
#BirdMetaphor
#EmotionalWriting
#SoulfulPoetry
#KumarGuptaPoetry

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ