कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

भीड़ की नज़र ।

विषय: नज़र और नजरिया। 

✨ परिचय: समाज में कुछ लोग अपनी ज़िंदगी से ज़्यादा
दूसरों की ज़िंदगी पर नज़र रखते हैं 👀
वे हर ख़ामोशी का मतलब खोजते हैं,
और हर क़दम की ख़बर रखते हैं।

“भीड़ की नज़र”

ऐसी ही सोच और नज़रियों पर लिखी गई कविता है—
जहाँ देखने वाले बहुत हैं,
पर समझने वाले कम 💭 हमारी  कविता शोर नहीं करती,
बस मौन में सच कह जाती है 🌿


भीड़ की नज़र हिंदी कविता – समाज की सोच, मौन की शक्ति और आत्मसम्मान पर आधारित कविता।

जब देखने वाले बहुत हों,
और समझने वाले कम—
तब मौन ही सबसे सशक्त उत्तर बन जाता है।


कुमार ✍️गुप्ता


आईए महसुस करें 

भीड़ की नज़र । 

आते-जाते लोग
हम पर नज़र रखते हैं 👀,

बेख़बर होकर भी
मेरी ख़बर रखते हैं 🗣️।

उनसे क्या रिश्ता है मेरा,
अपनी ही नज़र में भी
मुझको ढूँढते हैं 🔍।

बेख़ौफ़ होकर मैं गुज़रता हूँ,
मुझे देख हैरत में जीते हैं 😶।

जब भी मौका मिले तो
मुझे नीचा दिखाने में
कोई कसर नहीं छोड़ते हैं ⬇️।

मैं कहाँ, क्या कर रहा हूँ,
मुझे बताने की ज़रूरत नहीं पड़ती—
ये लोग ख़ुद जाकर
मेरे घर पर रिपोर्ट करते हैं 📄।

घर मानो जैसे मेरा मंदिर है 🛕,
आते-जाते अब कोई सवाल नहीं करता।

घरवाले भी अब बवाल नहीं करते । 

क्योंकि उन्होंने पहचान लिया है
कौन मेरे ख़िलाफ़ जाल बुनता है 🕸️।

अब हम कौन-सी चाल चलें—
यह सोचकर मैं चुप रह जाता हूँ 🤐।

समझ नहीं आता इस दुनिया को
आख़िर आज क्या हो गया है 🤔।

लग रहा है आज समाज ,
भर्म की साया में सो गया है। 
सबका कीमती समय कहीं खो गया है 😴। 

ख़ुद की ज़िंदगी सँवारने के बजाय
दूसरों की परछाइयों में उलझ जाते हैं 🌫️।

ये वही लोग हैं,
जिन्हें देख
मन में दया के ख्याल उठते है 🌱।

अब न शिकायत है, न कोई मलाल बची है,
लोग क्या सोचें—
इससे क्या सवाल बचा है।

मैं अपनी राह,
अपने सच के साथ चल रहा हूँ 🚶‍♂️।

शोर बहुत है बाहर,
पर भीतर एक सन्नाटा पल रहा है 🕊️।

जो मुझे देख-देख कर जीते रहे,
वो ख़ुद को कभी देख न पाए।

दु:ख इस बात का है, 
मैंने मौन रहना सीख लिया ।

जो जंग हम हारे थे
वो सारे लक्ष्य हमने जीत लिया ✨।

✍️ कुमार गुप्ता

🎯 उद्देश्य :


हमारी कविता का उद्देश्य यह है कि“भीड़ की नज़र” में-
समाज में फैली उस मानसिकता को उजागर करना है,
जहाँ लोग अपनी ज़िंदगी सँवारने के बजाय
दूसरों की ज़िंदगी पर नज़र रखने में ज़्यादा रुचि रखते हैं।

यह कविता पाठक को यह सोचने पर मजबूर करती है कि:

👉 नज़र रखना और समझना — दोनों अलग बातें हैं।
👉 भीड़ का नज़रिया हमेशा सच नहीं होता।
👉 मौन भी एक सशक्त उत्तर हो सकता है।

🔑 मुख्य बिंदु :


👀 समाज में दूसरों पर नज़र रखने वाली भीड़ की सोच
🗣️ चुगलख़ोरी, रिपोर्टिंग और नीचा दिखाने की प्रवृत्ति
🏠 घर और आत्मसम्मान को “मंदिर” के रूप में देखना
🤐 शोर के बजाय मौन को उत्तर बनाना
🌿 अपने सच और अपनी राह पर स्थिर रहना
💭 दूसरों की परछाइयों में खोती हुई दुनिया
✨ आत्मचिंतन और दया का भाव इसी तथ्यों को दर्शाना कविता का मुख्य बिंदु हैं। 

 निष्कर्ष: शोर करने वाले रुक जाते हैं, मौन में चलने वाले आगे निकल जाते हैं।

आइए महसूस करें: 

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹

जहां दिल धड़के और मन बहके ! 

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।

📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍


Title: The Gaze of the Crowd

Theme: Gaze and Perspective

✨ Introduction: 
In society, there are some people who pay more attention to others’ lives than their own 👀.

They try to decode every silence and keep track of every step someone takes.
“The Gaze of the Crowd” is a poem written on this very mindset—
where many people watch,
but very few truly understand 💭.
This poem does not raise its voice;
instead, it speaks the truth through silence 🌿.


Let us now feel

The gaze of the crowd.

📝 Poem

People passing by
keep their eyes on me 👀,
even while pretending to be unaware,
they keep track of my life 🗣️.

What kind of bond do they share with me,
that even through their own vision,
they keep searching for me 🔍?

I walk forward fearlessly,
and they live in astonishment watching me 😶.

Whenever they get a chance,
they leave no effort undone
to pull me down ⬇️.

Where I am, what I am doing—
I never need to explain,
because they themselves go
and submit reports at my home 📄


My home is like a temple to me 🛕,
no questions are asked there anymore.
My family no longer creates chaos,
because they have recognized
who is weaving traps against me 🕸️.

Which move should we play now—
thinking this, I choose silence 🤐.

I fail to understand
what has happened to the world today 🤔.
It feels as if society
is sleeping under the shadow of illusion,
and everyone’s precious time
has been lost somewhere 😴.

Instead of shaping their own lives,
they get tangled
in the shadows of others 🌫️.

These are the same people
who awaken compassion in my heart 🌱.

Now there are no complaints, no regrets left—
what people think
no longer raises any questions.

I walk my own path,
with my own truth 🚶‍♂️.
There is a lot of noise outside,
but inside me,
a deep silence is growing 🕊️.

Those who lived by watching me
never managed to look at themselves.

The sorrow is this—
I learned to remain silent.

And the battles we once lost,
those very goals
we eventually won ✨.

✍️ Kumar Gupta

🎯 Purpose of the Poem:


The purpose of “The Gaze of the Crowd” is to expose a common social mindset—
where people show more interest in monitoring others’ lives
than in improving their own.

This poem encourages readers to reflect on the truth that:
👉 Watching and understanding are not the same.
👉 The crowd’s perspective is not always the truth.
👉 Silence can be a powerful and dignified response.

🔑 Key Points:


👀 The crowd’s habit of constantly watching others. 

🗣️ Gossip, reporting, and the tendency to pull others down. 

🏠 Home and self-respect seen as a sacred space. 

🤐 Choosing silence over unnecessary noise. 

🌿 Staying firm on one’s own truth and path. 

💭 A society lost in others’ shadows. 

✨ Reflection, maturity, and compassion as inner strength. 

✨ Conclusion:

Those who make noise eventually stop.
Those who walk in silence move ahead.

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ