कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

मेरी कविताएं अच्छी नहीं हैं | एक जुझारू लेखक की सच्ची कहानी ।

विषय: एक कवि का युध्द जहाँ कलम ही तलवार है। 

✍️परिचय:  मैं — कुमार गुप्ता — आज फिर एक ऐसी रचना लेकर हाज़िर हूँ,

जो सिर्फ़ शब्दों का खेल नहीं, बल्कि एक कवि की अंदरूनी जंग की कहानी है।

यह कविता उस लेखक की आवाज़ है,

जो दुनिया से नहीं — खुद से लड़ रहा है।

जहाँ हर हार एक सीख है,

और हर ठोकर एक नई शुरुआत।


हमारी रचना बताती है कि

कविता तभी जन्म लेती है जब इंसान भीतर से टूटता है,

और शब्द तभी असर करते हैं

जब उन्हें दर्द की आग में तपाया गया हो।


यह एक कवि का युद्ध है —

जहाँ शोहरत नहीं, सच्चाई की तलाश है।

जहाँ हथियार कोई और नहीं,

कलम ही तलवार है।


एक कवि की आत्मसंघर्ष भरी कविता — कलम को तलवार बनाते हुए लेखक की भावनात्मक तस्वीर।

जब दुनिया समझ नहीं पाती,
 तब शब्द ही इंसान का सहारा बनते हैं —


एक सच्चे कवि की जंग की तस्वीर। 
कुमार✍️ गुप्ता


आइए, इस कविता के ज़रिए

एक जुझारू लेखक की उस यात्रा को महसूस करें,

जहाँ हार के बीच भी लिखना ज़िंदा रहने का तरीका बन जाता है। ✨


यकीन मानो मेरी कविताएँ

अच्छी नहीं हैं…


यकीन मानो

मेरी सोच अच्छी नहीं है।


विचार से हम भरे नहीं हैं,

इसीलिए हमारे शब्द हरे नहीं हैं। 🍂


तलाशता रहता हूँ दुनिया को,

ढूँढते रहता हूँ खुद को।


ज़हन, दिल और दिमाग़ में

एक बात दौड़ती है —

दुनिया की हवा अच्छी नहीं है। 🌪️


थक-हार के बैठ गया हूँ,

ये मत सोचो कि मैं मर गया हूँ।


अभी भी प्यास का क़तरा बाक़ी है,

मेरे शब्दों में आस बाक़ी है। 💧✨


सोचा मैंने —

एक दिन भीड़ में

मैं तमाशा बनूँगा,

शोहरत नहीं, इज़्ज़त के लिए मरूँगा। 🕊️


कोई आए तो

दरवाज़ा खुला रखना,

फ़क़ीर से भी

कुछ सीखने की इच्छा रखूँगा। 🚪


कहानी में चाय नहीं,

फिर भी मैं बताशा बनूँगा। 🍬


कड़वाहट की चाय

गले में धीरे-धीरे उतरेगी,

हृदय में जाकर

अपना असर छोड़ेगी। ☕


सोच कर बैठ गया,

कुछ ना असर हुआ,

बाक़ी को सिर दर्द हुआ,

मुझे भी कुछ हुनर हुआ। 🧠


लोग धीरे-धीरे मेरे बारे में जाने,

कहानी में भी बहुत सफ़र हुआ। 🚶


काली रात-सी ज़िंदगी गुज़ारी,

आया एक वक़्त —

पूरी रात सवेरा हुआ। 🌅


हिम्मत नहीं हारा दोस्त,

कविताएँ अच्छी नहीं हैं,

शब्द अच्छे नहीं हैं।

विचार में वो काला जादू नहीं है,


मुक़ाम मिल जाए तो संघर्ष कहाँ है। 🔥

तुम बोलो दोस्त, जंग में क्या हुआ है। 

कुछ अच्छा हुआ है?


जब खुद से दुश्मनी हुई,

तब जाकर ज़िंदगी अच्छा हुआ है। ⚔️➡️🌱


कलम ख़ामोश हो तो आँखें पढ़ती हैं,

आँखें झपकें तो हृदय बोल उठती है। ❤️


परमात्मा सुन रहा है,

मेरी आत्मा अभी भी लिख रहा है। 🙏


— कुमार गुप्ता ✍️




🎯 कविता का उद्देश्य :


हमारी कविता एक सच्चे कवि के भीतर चल रही मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक लड़ाई को उजागर करता है।

कविता का उद्देश्य यह दिखाना है कि कमजोर दिखने वाला इंसान भी भीतर से कितना मजबूत होता है।

कविता यह संदेश देती है कि —

संघर्ष, असफलता और आत्म-संदेह के बीच भी अगर इंसान लिखता रहता है,

तो वही लेखन एक दिन उसकी पहचान बन जाता है।

यह रचना पाठक को यह सिखाती है कि हार मान लेना अंत नहीं है,

बल्कि गिरकर फिर खड़ा होना ही असली जीत है।


🔑 मुख्य बिंदु :


1️⃣ खुद से संघर्ष की कहानी

यह कविता बताती है कि सबसे बड़ी जंग बाहर नहीं, इंसान के भीतर होती है।

2️⃣ कमज़ोरी से ताक़त तक का सफ़र

कवि अपनी कमियों को स्वीकार करता है और उन्हें ही अपनी शक्ति बनाता है।

3️⃣ कलम ही सबसे बड़ा हथियार

शब्द ही उसकी ढाल और तलवार हैं, जो उसे टूटने नहीं देते।

4️⃣ अंधेरे से उजाले तक की यात्रा

काली रातों के बाद सवेरा आता है — यही उम्मीद कविता की आत्मा है।

5️⃣ आत्मा की आवाज़ कभी चुप नहीं होती

जब दुनिया नहीं सुनती, तब भी अंतरात्मा लिखती रहती है।

यह कविता हर उस इंसान की आवाज़ है

जो खामोशी में लड़ता है और शब्दों से जीतता है। ✨


✨ निष्कर्ष:


हमारी कविता हमें सिखाती है कि असली लड़ाई बाहर नहीं, अपने भीतर होती है ⚔️

जहाँ कलम ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त बनती है ✍️

टूटकर भी जो लिखता है, वही सच में ज़िंदा रहते है —

क्योंकि शब्द हारते नहीं, रास्ता बनाते हैं 🌟।

 

आइए महसूस करें: 

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹

जहां दिल धड़के और मन बहके ! 

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।



📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍


Title: 🖋️ My Poems Are Not Good | The True Story of a Resilient Writer.


Subject: A poet’s battle where the pen becomes the sword.


✍️ Introduction:


I, Kumar Gupta, once again present a creation that is not just a play of words, but the story of a poet’s inner war.


This poem is the voice of a writer who is not fighting the world — but himself.


Where every defeat becomes a lesson,

and every fall becomes a new beginning.

This poem tells us that poetry is born only when a person breaks from within,

and words gain power only when they are tempered in the fire of pain.


This is a poet’s battle —

not for fame, but for truth.

Here the weapon is not anything else —

the pen itself is the sword.


Come, feel this journey of a resilient writer,

where writing becomes a way to stay alive even in defeat. ✨


🖋️ My Poems Are Not Good


Believe me, my poems

are not good…


Believe me,

my thoughts are not good.


We are not full of ideas,

that is why our words are not green. 🍂


I keep searching the world,

and keep searching myself.


In my mind, heart, and soul

one thought keeps running —

the air of this world is not clean. 🌪️


Tired, I sat down,

do not think that I am dead.


A drop of thirst is still left,

a ray of hope still lives in my words. 💧✨


I thought one day, in the crowd,

I would become a spectacle,

I would die not for fame, but for respect. 🕊️


If someone comes, keep the door open,

I wish to learn even from a beggar. 🚪


There is no tea in my story,

yet I will become sugar candy. 🍬


The bitterness of tea

will slowly go down the throat,

reach the heart

and leave its effect. ☕


I sat thinking — nothing happened,

others got a headache,

I gained some skill. 🧠


Slowly people came to know me,

my story too travelled far. 🚶


I lived a life like a dark night,

then a time came —

the whole night turned into dawn. 🌅


I did not lose courage, my friend,

my poems are not good,

my words are not good,

there is no black magic in my thoughts —


For if success comes easily,

where is the meaning of struggle? 🔥


Tell me, my friend, what happens in war —

something good always happens.


When I became my own enemy,

only then life became better. ⚔️➡️🌱


When the pen is silent, the eyes read,

when the eyes blink, the heart speaks. ❤️


God is listening,

my soul is still writing. 🙏


— Kumar Gupta ✍️


🎯 Purpose of the Poem:


This poem reveals the mental, emotional, and spiritual battle within a true poet.

It shows that a person who appears weak can be incredibly strong inside.


It conveys that even between struggle, failure, and self-doubt,


if a person keeps writing, that writing one day becomes his identity.

Falling is not the end — rising again is the real victory.


🔑 Key Points:


1️⃣ The battle within oneself

The greatest war is not outside, but inside a person.

2️⃣ From weakness to strength

The poet accepts his flaws and turns them into power.

3️⃣ The pen as the greatest weapon

Words become both shield and sword.

4️⃣ Journey from darkness to light

After dark nights, morning surely comes.

5️⃣ The soul never falls silent

Even when the world does not listen, the inner voice keeps writing.

This poem is the voice of everyone

who fights in silence and wins through words. ✨


✨ Conclusion:

This poem teaches that the real battle is within ⚔️

and the pen is our greatest strength ✍️

Those who keep writing even when broken never lose —

because words do not fail, they create new paths 🌟


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ