कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

🌅 वही सुबह,वही सबेरा ।

 🌄विषय:हर सुबह का संघर्ष,जहाँ 🌟 उम्मीद और सवेरा । 


✍️ परिचय :
हर सुबह वही सूरज 🌅, वही पुराना सबेरा।

मजदूरी की तलाश, मँहगाई का बोझ और सरकार के खोखले वादे — यही आम आदमी की रोज़मर्रा की कहानी है।
फिर भी, हर दिन इंसान जीना सीखता है और उम्मीद की एक किरण 🌟 तलाशता है।


मजदूर की सच्चाई और सरकारी वादों पर आधारित कविता का बैनर, जिसमें गाँव, पुल और बच्चों की सुबह का दृश्य दिखाया गया है।

जब मेहनतकश की हकीकत
 कागज़ों में सिमट जाए — तब कविता सवाल बन जाती है।


कुमार✍️ गुप्ता


आईए महसुस करें 


जहाँ 🌟 उम्मीद और सबेरा


🌞 वही सुबह वही सबेरा, सब कुछ वही पुराना है

❓ क्यों निकलता है सूरज, अगर वही सब दोहराना है। 

💧 हर रोज़ वही संघर्ष, वही पसीनों की कहानी है

📖 जीवन की किताब में, बस मेहनत ही निशानी है। 

🕰️ दिन भर क्या करना है, कुछ तो धन कमाना है

🍞 रुखा-सूखा ही सही, खाकर शहर तो जाना है। 

💼 अगर मिल गई मजदूरी, तो खुशी खुशी घर जायेंगे

🛒 आधा सामान में खर्च कर देंगे, और आधे का उधार चुकायेंगे। 

💸 पर मँहगाई की आँधी में, सपने बिखरते जाते हैं

😔 छोटे-छोटे अरमान भी, बोझ तले दब जाते हैं। 

👶 बच्चों की हँसी में सुकून है, पर जेब खाली रह जाती है

✨ दिल में उम्मीद जगती है, मगर हकीकत भारी रह जाती है। 

📢 मँहगाई-मँहगाई करते-करते, जनता चिल्लाती रह जायेगी

😭 रोते-रोते इस दुनिया से, जनता विदा हो जायेगी। 

🌄 फिर भी हर सुबह उठकर, इंसान जीना सीखता है

🌟 वही पुराना सबेरा, पर नया हौसला ढूँढता है। 

🏛️ सरकार के वादे बस कागज़ों में सिमट जाते हैं

📢 जनता की पुकारें सड़कों पर ही दब जाती हैं। 

😭 रोते-रोते इस दुनिया से आज,

कल, परसों हम सब विदा हो जायेंगे। 

🌄 फिर भी हर सुबह

कोई बच्चा जीना सीख जायेंगे। 

✍️ कुमार गुप्ता

🎯 उद्देशय :


✍️ सामाजिक यथार्थ दिखाना – आम आदमी की रोज़मर्रा की कठिनाइयों को शब्दों में उतारना।

📢 व्यवस्था पर चोट करना – सरकार और सिस्टम की नाकामी पर व्यंग्य करना।

💭 भावनाओं को जगाना – पाठक को मजदूर और गरीब की स्थिति महसूस कराना।

🌟 उम्मीद जगाना – कठिनाइयों के बीच भी जीवन और भविष्य की किरण दिखाना।

🕊️ संदेश देना – संघर्ष कभी खत्म नहीं होता, लेकिन जीने की कला इंसान सी। 

🔑 मुख्य बिंदु:


🌅 हर सुबह वही दोहराव – ज़िंदगी का एक जैसा संघर्ष और दिनचर्या।

💧 संघर्ष और मेहनत – मजदूरी, पसीना और रोज़मर्रा की जद्दोजहद।

🍞 जीवन की ज़रूरतें – रुखा-सूखा खाना, शहर जाना, खर्च और उधार।

💸 मँहगाई का बोझ – सपनों का टूटना और अरमानों का दबना।

👶 परिवार और बच्चों की हँसी – थोड़ी राहत और सुकून का स्रोत।

🏛️ सरकार पर व्यंग्य – वादे कागज़ों में, जनता की पुकार दब जाती है।

🌟 उम्मीद की किरण – कठिनाइयों के बावजूद इंसान और बच्चे जीना सीखते हैं।


आइए महसूस करें: 

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹

जहां दिल धड़के और मन बहके ! 

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।


📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍


Title: The Same Morning, The Same Dawn

Subject: 🌄 Every Morning’s Struggle, Where 🌟 Hope and Dawn Meet.


✍️ Introduction:


Every morning, the same sun rises 🌅, bringing with it the same old dawn.

The search for daily wages, the crushing burden of inflation, and the hollow promises of the government — this is the everyday story of the common man.

Yet, every single day, a human being learns how to survive again, still searching for a small ray of hope 🌟.


Let us now feel


Where 🌟 Hope and Dawn Meet


🌞 The same morning, the same dawn — everything feels unchanged,

❓ Why does the sun rise at all, if everything must repeat again?


💧 Every day, the same struggle, the same story soaked in sweat,

📖 In the book of life, hard work is the only mark left.


🕰️ The day demands earning something, no matter how small,

🍞 Even dry bread will do — one must still go to the city and stand tall.


💼 If work is found, we return home with tired smiles,

🛒 Half the money buys essentials, the rest clears old dues and trials.


💸 But in the storm of rising prices, dreams scatter and fade,

😔 Even the smallest desires collapse under the weight laid.


👶 Children’s laughter brings comfort, though pockets stay empty still,

✨ Hope rises in the heart, but reality feels heavier than will.


📢 Crying “inflation, inflation,” the people keep shouting in pain,

😭 And crying so, they may leave this world — unheard, again and again.


🌄 Yet every morning, humans rise and relearn how to live,

🌟 The same old dawn — but a new courage they try to give.


🏛️ Government promises remain trapped within paper walls,

📢 The cries of the people fade on streets and empty halls.


😭 Crying today, tomorrow, the day after —

One day, all of us will quietly depart from this world.


🌄 Still, every morning,

Some child will learn how to live again.


✍️ — Kumar Gupta


🎯 Purpose:


✍️ To portray social reality – expressing the daily struggles of the common man through words.

📢 To challenge the system – highlighting the failures of governance and hollow assurances.

💭 To awaken emotions – making readers feel the life of laborers and the poor.

🌟 To ignite hope – showing that even amid hardships, life and the future still glow.

🕊️ To deliver a message – struggles may never end, but the art of living must continue.


🔑 Key Themes:


🌅 Repetitive mornings – the monotonous cycle of life and struggle.

💧 Hardship and labor – sweat, daily wages, and relentless effort.

🍞 Basic survival – simple meals, city life, expenses, and debts.

💸 The burden of inflation – crushed dreams and suppressed desires.

👶 Family and children’s laughter – a brief escape and emotional relief.

🏛️ Political satire – promises on paper, voices silenced on roads.

🌟 A ray of hope – despite everything, humans — and children — keep learning how to live.


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ