💔 जाते-जाते छोड़ी यादें | विरह की बातें
🌸 तन्हाई में गूँजती अधूरी मोहब्बत ❤️
🌿 कुछ लोग ज़िंदगी से चले जाते हैं,
लेकिन उनकी यादें कभी साथ नहीं छोड़तीं।
💔 यह कविता उन अधूरे एहसासों की कहानी है,
जो बिछड़ने के बाद भी हर धड़कन में ज़िंदा रहते हैं।
![]() |
कुछ रिश्ते साथ छोड़ देते हैं, लेकिन उनकी यादें दिल में हमेशा ज़िंदा रहती हैं। 🌙 विरह कविता अधूरी मोहब्बत कुमार✍️ गुप्ता |
✍️ आईए महसूस करें कविता
💔 वो जाते-जाते कुछ यादें छोड़ गया,
❤️ मेरी धड़कनों में अपना नाम जोड़ गया।
💔 मुस्कानों के पीछे दर्द दे गया,
❤️ तन्हाई को मेरा हमसफ़र कर गया।
💔 अधूरी बातें हवाओं में बिखर गईं,
❤️ खामोशी में उसकी परछाइयाँ ठहर गईं।
💔 आँखों में सपनों की लकीरें छोड़ गया,
❤️ दिल में मोहब्बत की तस्वीर छोड़ गया।
🌙 अब हाल कुछ इस कदर हो गया...
💔 हर मोड़ पर उसकी यादें मिलती हैं,
❤️ हर राह में उसकी आहट सुनाई देती है।
💔 चाहा था कि उसे भूल जाऊँ,
❤️ मगर हर बार उसकी यादें ,
👉दिल की गहराइयों में उतर आती हैं।
💔 जाते-जाते वो ऐसा निशान छोड़ गया,
❤️ हर लम्हे में उसका बात रह गया।
💔 वक़्त अपनी रफ़्तार से गुज़रता रहा,
❤️ मगर दिल आज भी वहीं ठहरा रहा।
💔 वो कुछ यादें छोड़कर चला गया,
❤️ और उन्हीं यादों में मुझे तन्हा कर गया।
💔 हर लम्हा उसकी परछाई में खो गया,
❤️ हर साँस से उसका नाम जुड़ गया।
💔 चाहा था दिल को समझा लूँ,
❤️ मगर उसकी यादें हर राह में दीवार बन गईं।
💔 वो चला गया, मगर एहसास रह गया,
❤️ हमेशा के लिए दिल में अपना घर कर गया।
💔 खोखले घर में,
❤️ उसकी यादों के सिवा कुछ ना ठहर गया।
✍️ कुमार गुप्ता
🌿 समापन
❤️ कुछ लोग दूर चले जाते हैं,
लेकिन उनकी यादें कभी दूर नहीं जातीं।
💔 अधूरी मोहब्बत का सबसे गहरा सच यही है कि
जिसे हम भूलना चाहते हैं, वही सबसे ज़्यादा याद आता है।
🌙 शायद प्रेम का असली रूप साथ रहना नहीं,
बल्कि बिछड़कर भी दिल में हमेशा ज़िंदा रहना है।
✍️ कुमार गुप्ता
📚 तब तक दिल से लिखी और भी कविताएँ पढ़ें:
सफ़र अभी जारी है,
तो यहीं मत रुकिए —
भावनाओं से भरी कई कहानियाँ आपका इंतज़ार कर रही हैं 🌿✨
👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶♂️✨
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 2: सफ़र ने क्या सिखाया ?
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 3: — दर्द, दूरी और सच्चाई 🚶♂️✨
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 4: — गाँव, गली और देश🚶♂️✨।
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 5: — ज़िंदगी का असली मतलब जी कर महसूस करना।
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,
एक नया एहसास,
जो सीधे दिल से निकलकर दिल तक पहुँचती है ❤️।
🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।
👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!


0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।