✨ उप शिर्षक: जब सपने टूटते हैं, तब हौसला ही नई पहचान बनाता है। 💪🌅
📌 विषय: जीवन संघर्ष, टूटे सपने, उम्मीद और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक यात्रा 🌿
आईए महसूस करें कविता
🥀 सपने बिखरकर टूट जाते हैं 🥀
हृदयस्पर्शी एवं प्रेरणादायक हिंदी कविता।
सपने बिखरकर टूट जाते हैं,
हालात से लड़ते-लड़ते
कई अपने पिछे छूट जाते हैं। 😔
दिल में इंसान
हज़ारों अरमान सजाए रखता है,
पर वक्त उन्हें
हर मोड़ पर आज़माएं रहता है।
हर सुबह नई उम्मीद लेकर आती है,
हर शाम कोई नया दर्द दे जाती है। 🌅
जिम्मेदारियों का बोझ इतना बढ़ जाता है,
कि इंसान कई बार
खुद को ही भूल जाता है।
दुनिया के सामने मुस्कुराता रहता है,
पर भीतर ही भीतर
आँसू बहाएं रखता है। 💔
कभी अपनों की खातिर झुकता है,
तो कभी हालात के आगे रुकता है।
थक जाता है जीवन की कठिन राहों में,
उलझ जाता है अपने ही सवालों में।
कई बार मंज़िल बहुत पास दिखाई देती है,
फिर किस्मत एक नई परीक्षा ले लेती है। 🌪️
टूटे हुए सपने बहुत रुलाते हैं,
कुछ ज़ख्म उम्रभर साथ निभाते हैं।
फिर भी दिल हार नहीं मानता,
उम्मीद का लौ कभी नहीं बुझता। 🕯️
हर ठोकर एक नया सबक सिखाती है,
हर मुश्किल इंसान को और मज़बूत बनाती है।
जो दर्द में भी मुस्कुरा देता है,
वही असली योद्धा कहलाता है। 💪
बिखरकर जो खुद को फिर से जोड़ लेता है,
वही जीवन का सही अर्थ समझ लेता है।
याद रखना...
अँधेरा कभी हमेशा के लिए रहता नहीं ,
दुःख का बादल भी अधिक देर तक ठहरता नहीं । ☁️
एक दिन सपने फिर से सजेंगे,
सूनी राहों में भी फूल खिलेंगे। 🌸
हालात चाहे जितना सताएँ,
अपने हौसले को कभी गिरने मत देना।
क्योंकि संघर्ष की आग में तपकर ही
सोना कुंदन बन पाता है,
और इंसान अपने अनुभवों से निखरता जाता है। ✨🏆
जो आज बिखरा हुआ नज़र आता है,
कल वही अपनी नई पहचान बनकर उभरता है। 🌟
🌿 समापन
ज़िंदगी हर किसी की परीक्षा लेती है।
कभी सपनों को तोड़ती है, तो कभी हिम्मत को परखती है।
लेकिन जो इंसान उम्मीद का हाथ नहीं छोड़ता,
वही एक दिन अपनी मेहनत से किस्मत की नई इबारत लिखता है।
याद रखिए—
सपने टूट सकते हैं, लेकिन हौसले नहीं।
संघर्ष कठिन हो सकता है, लेकिन सफलता उससे भी अधिक सुंदर होती है। ❤️
✍️ कुमार गुप्ता
आईए कुछ चुनिंदा कविताएं पढ़ें
🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।
👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!
💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬


0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।