तन्हा रह गए | अधूरी मोहब्बत और दर्द भरी हिंदी शायरी ।

 उप शिर्षक: अधूरी मोहब्बत, बिछड़ती यादों और तन्हाई के बीच शब्दों में जीती एक दर्द भरी दास्तान।

विषय: अधूरी मोहब्बत और तन्हाई 💔

परिचय:

“तन्हा रह गए” अधूरी मोहब्बत, बिछड़ने और दर्द में डूबे उन जज़्बातों की शायरी है, जहाँ यादें तो साथ रह जाती हैं, मगर हमसफ़र दूर हो जाते हैं। 💔
 

तन्हा रह गए | अधूरी मोहब्बत और दर्द भरी हिंदी शायरी | कुमार गुप्ता

अधूरी मोहब्बत, बिछड़ती यादें और
तन्हाई के दर्द की एक भावपूर्ण दास्तान। 💔

आईए महसूस करें शायरी 

तन्हा रह गए


मिले थे हम उनसे

हकीकत के ख़्वाबों में,

अधूरे किस्से जज़्बात के नज़ारों में।

बिछड़कर रह गए हम,

समझने और समझाने में।


हर ख़्वाब टूटे जहाँ,

सितारों से हम उनका पता पूछते रह गए।

अब तो चाँद भी पानी में उतर आया,

वो व्यस्त रहे घटाओं को सँवारने में।


था एक वक़्त मुकम्मल जहाँ,

हम बिछड़े भी तो मर गए।

मिले थे हम उनसे जैसे,

किनारों पर दरिया ठहर गए।


मौसम क्या बदले,

वैसे नज़ारे बदल गए।


जहाँ दरिया बहती थीं,

वहीं सूखी रेत पर

आज हम फिसल गए।


बिछड़े भी तो ऐसे यारों,

हम मरकर भी जी गए।


जिनसे मिले थे हम कभी,

वहीं आज साहिल से

किनारा कर गए।


शुरुआत सुनाने सफ़र की थी,

और हम तन्हा रह गए।


जब पर्दा हटा हमारी आँखों से,

तो उनकी नज़रों से

चश्मा गिर गया।


वक़्त ने हमको पत्थर बना दिया,

दुनिया मुझे तराशे तो

हम अल्फ़ाज़ों में बिखर गए।


जहाँ एक शब्द ने घाव दिया,

आज हम उन्हीं शब्दों के बीच

उलझकर रह गए।


बदकिस्मती कहें

या ठोकरों का सबब,

सब हमसे हिसाब माँगते रह गए।


जिया भी तो ऐसा जिया,

हर क्षण में हम

घुट-घुटकर आख़िरी दिन गिनते रह गए।


शायद अब पश्चाताप ने हमको

जीना सिखा दिया,

कर्म और इबादत की दुनिया में

सब छोड़ना सिखा दिया।


कठोर कर लो ख़ुद को,

क्योंकि लौ की आँच पर

ठहरना सिखा दिया।


गवारा नहीं उनके लिए मरना,

जिन्होंने ख़त लिखना सिखा दिया।


लिखी कहानी हमने ऐसे,

जैसे कोई ख़त पढ़े तो

आँसुओं से वो पत्र जल जाए।


और हमने इतनी लिखी कि

सिर्फ़ लफ़्ज़ों में

उनकी ख़ूबसूरती, मासूमियत

सब झलक जाए।


मगर लिखने वाला बंदा

हमेशा तन्हा रह जाए।


हमसे न पूछिए हमारे

शब्दों का राज़ क्या है।

हमसे न पूछिए,

आपकी ख़ूबसूरती का अंदाज़ क्या है।


तुम्हारे तेवर मुझे सब बता रहे हैं,

तुम्हारे गहनों की साज़ क्या है।


हमसे न पूछिए हमारे

जीने का अंदाज़ क्या है।


राह-ए-वफ़ा में सब निकल पड़े,

तो हम ही तन्हा ठहर गए।


इसलिए हमसे न पूछिए,

हमारे जीने का अंदाज़ क्या है।


बेईमान मोहब्बत थी,

सच्ची मोहब्बत के बाद क्या है।


राज़ की बात अभी बता दूँ तो,

फिर मेरे मरने का अंदाज़ क्या है।


— कुमार गुप्ता


तन्हा रह गए | अधूरी मोहब्बत, बिछड़ने की पीड़ा और तन्हाई की हिंदी शायरी

💔 “तन्हा रह गए” — अधूरी मोहब्बत, बिछड़ने की पीड़ा और
तन्हाई में छिपे जज़्बातों को शब्द देती एक भावपूर्ण हिंदी शायरी। 🥀


🎯 उद्देश्य

  1. अधूरी मोहब्बत, बिछड़ने और तन्हाई के दर्द को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना।

  2. यादों, पछतावे और जीवन के संघर्षों के बीच इंसान की भावनात्मक यात्रा को सामने रखना।

  3. दर्द के बावजूद आत्मबल, कर्म और जीवन को स्वीकार करने की भावना को उजागर करना।


📝 निष्कर्ष

  1. मोहब्बत अधूरी रह जाए, फिर भी उसकी यादें इंसान के भीतर हमेशा जीवित रहती हैं।

  2. तन्हाई और दर्द इंसान को तोड़ते ही नहीं, बल्कि समय के साथ उसे मजबूत और जीवन को समझने वाला भी बनाते हैं।

  3. अंततः इंसान को बीती मोहब्बत और पछतावे से आगे बढ़कर कर्म, आत्मसम्मान और जीवन को स्वीकार करना सीखना पड़ता है। ❤️🥀


👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:


🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶‍♂️✨

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 2:  सफ़र ने क्या सिखाया ?

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 3:दर्द, दूरी और सच्चाई 🚶‍♂️✨

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 4: —  गाँव, गली और देश🚶‍♂️✨।

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 5: — ज़िंदगी का असली मतलब  जी कर महसूस करना। 

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची


हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,

एक नया एहसास,

जो सीधे दिल से निकलकर दिल तक पहुँचती है ❤️। 


💬 और कमेंट में बताइए

🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।

👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ