कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

खाली बोतल की गवाही – एक टूटे इंसान की कहानी !

विषय:"🍷 शराबी नहीं, एक टूटी आत्मा की दास्तान"

एक ऐसी कविता जो नशे को नहीं, बल्कि नशे की वजह को उजागर करती है —

जहाँ हर घूंट में दर्द, तन्हाई, और समाज की बेरुखी घुली होती है।

 परिचय: 🧩 "तानों से टूटा इंसान — खामोशी में सिसकती उम्र"

🥃 नशे की मजबूरी और समाज की बेरुख़ी...

बार-बार लोग अपने उज्जवल भविष्य की तलाश में ठोकरें खाते हैं।
हर बार उठने की कोशिश पर उन्हें हौसला नहीं, बल्कि असफलता का ताना मिलता है।

💔 समाज के तिरस्कार और निराशा के बोझ से टूटकर,
एक आत्मा नशे में सुकून तलाशने लगती है।

🌫️ और उसी धुंधली बेहोशी में,
हाँ बर्बादी थी — वहीं एक अजीब-सी पुनर्जन्म की राह मिलती है।
जहाँ वह इंसान अपने उसी ज़हर से अपना भविष्य गढ़ने लगता है — जिसने कभी उसे निगल लिया था।

 

नशे में डूबे इंसान की टूटन को दर्शाता बैनर — 'खाली बोतल की गवाही, एक टूटे इंसान की कहानी' — दर्द, अकेलापन और समाज के तिरस्कार की भावनाओं को व्यक्त करता हुआ।
🍷 “हर घूंट में छुपी है एक अधूरी चीख —
ये कहानी है उस इंसान की,
 जिसे दुनिया ने सिर्फ ताना दिया, कभी समझा नहीं।”
🕯️ पढ़िए — 'खाली बोतल की गवाही' ✍️ कुमार गुप्ता द्वारा।

 

 🤝 आओ शुरू करे कुमार✍️ गुप्ता के साथ कविता

खाली बोतल की गवाही – एक टूटे इंसान की कहानी


💬 इंसान नशे का सहारा तभी लेता है —
⏳ गुजरे वक्त के हालात में,
💣 अपना भविष्य बिगाड़ लेता है।

अगर संभालना भी चाहे तो,
🌍 ये दुनिया ताना दे देकर बिगाड़ देता है।

तभी एक बंद बोतल को खोल कर,
🍷 अपनी जिंदगी सुधार लेता है।

फिर भी दुनिया के सामने खामोश रहकर,
🕯️ तमाम उम्र गुजार लेता है।

☠️ मरना तो बस में नहीं,
मगर अपनी उम्र को छोटी करके,
🚶 अपनी जिंदगी गुजार लेता है।

नशा करने के लिए मजबूर —
🌪️ दुनिया वाले करते हैं।
फिर भी उनका हर्जाना भी, 
पी पी कर उतार देता है।

📜 मैं सबूत हूं उन बातों का…
जो खाली बोतल को भी बेच कर,
🍶 कुछ भरी बोतल भी उधार लेता है।

ढक्कन को एल्युमिनियम के भाव में बेचकर,
🔩 कबाड़ वालों से भी व्यापार करता हूं।

🌑 दुनिया से अब ना लड़ु,

 तो खुद पे ही वार करता है।
अब कहाँ किसी से प्यार करता है ?

कुमार✍️ गुप्ता

🧠 शायरीबदलाव और उसकी स्वीकार्यता

☁️ बिन बादल मौसम भी बदलते हैं।
⏰ वक्त के हालात में इंसान बदलते हैं।

🚪 अपनों के हालात पे मेहमान बदलते हैं।

📖 अपनी तो बात ही कुछ और है —
यहां तो सरकार भी बदलते हैं।

🤷 तो आज हम क्यों ना बदलें ?

जरूरत से ज्यादा यहां - लोगों के सवाल बदलते हैं।

🔄 अब हम भी यहाँ अपना ख्याल बदलते हैं।

✍️ – कुमार गुप्ता

🎯 उद्देश्य

हमारी कविता और शायरी का उद्देश्य यह है कि...
🍷 नशा सिर्फ कमजोरी नहीं,
💔 बल्कि एक गवाही है उस दर्द की,
जिसे दुनिया ने समझा ही नहीं।
🧠 यह कविता हमें आत्म-चिंतन करने पर मजबूर करती है कि:
क्या सच में नशेड़ी बुरा होता है,
या हमारा समाज उसे बुरा बना देता है?

तानों से टूटा इंसान””खामोशी में सिसकती उम्रनशे की मजबूरी और समाज की बेरुख़ी” का मुख्य बिंदु:-


1. 🧱 समाज की दीवारें और अकेलेपन की सज़ा

– जब दुनिया ने उसे तिरस्कृत किया, तो वो अपनी भावनाओं को शराब की बोतल में बंद कर बैठा।


2. 🍷 नशा नहीं, एक संवाद था खुद से

– शराब की हर घूंट में वो खुद को समझने की कोशिश करता रहा — यह आत्म-विनाश नहीं, आत्म-अन्वेषण था।


3. 🌑 खामोशी की चीख और टूटे सपनों की गवाही

– खाली बोतलें उसकी दर्दभरी दास्तान कहती हैं, जिसे कोई सुनना नहीं चाहता।


4. 🔁 अंत नहीं, बदलाव की शुरुआत

– यही बोतल, यही अंधेरा कभी-कभी किसी को फिर से उठ खड़ा होने का कारण भी बन जाता हैं। 

✒️ शायरी बिंदु:

1. 💔 वो पीता नहीं था नशे के लिए,

वो तो जीता था तन्हाई के लिए।


2. 🥀 हर ख़ामोशी में बसी थी एक चीख़,

और हर बोतल में एक अधूरी कहानी


🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई हो,

तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद


🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।



 📘 An English version of this poem is provided below for better understanding and collaboration.

Subject:-

🍷 Not a Drunkard — But the Tale of a Broken Soul
A poem that doesn't glorify alcohol, but reveals the pain behind every sip —
where every drop carries loneliness, heartbreak, and the cruelty of society.


Introduction:-

🧩 "A Soul Shattered by Scorn — Aging in Silent Sobs"

🥃 The compulsion of intoxication, and the cold indifference of the world...
People stumble repeatedly while chasing a brighter future.
But instead of support, they are mocked for every fall.

💔 Crushed under the weight of rejection and despair,
a soul begins seeking comfort in intoxication.

🌫️ And in that hazy unconsciousness,
where destruction once lived — emerges a strange path to rebirth.
A place where the same poison that once consumed him,
now becomes the tool to shape his future.

🤝 Let’s Begin — With Kumar✍️ Gupta’s Poem


"Testimony of an Empty Bottle – Story of a Broken Man"


💬 A man only turns to alcohol —

⏳ when life’s past scars

💣 ruin his future.

And even if he tries to rebuild,

🌍 the world mocks him so much

that he ends up destroying it again.


That’s when he opens a sealed bottle,

🍷 and tries to fix his broken life.


Yet in front of the world, he stays silent,

🕯️ and spends his entire life in quiet suffering.

☠️ Death is not in his control,

but by shortening his lifespan,

🚶 he somehow drags his life along.


He's forced to drink —

🌪️ by the very society that blames him.

And yet, he pays their price too,

sip by sip.


📜 I am the proof of such stories...

Selling even an empty bottle,

🍶 borrowing another full one on credit.


Selling the cap for scrap price,

🔩 I even trade with junk collectors.


🌑 I no longer fight the world,

instead, I attack myself.

Where’s love now?

Now he hurts only himself.


— Kumar✍️ Gupta


Shayari – Change and Its Acceptance


✍️ – Kumar Gupta


☁️ Even the skies change without clouds.

⏰ People change with the turns of time.


🚪 Guests change based on the host’s condition.


📖 But our story is something else —

Even governments change here!


🤷 So why shouldn’t we change too?


❓Here, even people’s questions change more than their concerns.


🔄 Now it’s time we change the way we care —

For ourselves.


🎯 Objective

The aim of our poem and shayari is to highlight that...

🍷 Addiction is not just a weakness,

💔 but a testimony of the pain that the world never truly understood.

🧠 This poem forces us to self-reflect and ask:

Is an addict truly bad, or has society made him one?


Core Themes of “A Man Broken by Taunts – A Life Sobbing in Silence – The Compulsion of Intoxication and Society’s Coldness”

🔑points

1. 🧱 The Walls of Society & the Punishment of Loneliness

– When the world rejected him, he locked his emotions inside a bottle.


2. 🍷 Not Addiction, But a Dialogue with the Self

– In every sip, he tried to understand himself —

It wasn’t self-destruction, but self-exploration.


3. 🌑 Screams of Silence & Witness to Broken Dreams

– Empty bottles told his painful tales,

Which no one ever cared to hear.


4. 🔁 Not an End, But the Beginning of Change

– Sometimes, that same bottle and darkness

become the reason someone stands up again.


✒️ Shayari Points:


1. 💔 He didn’t drink for intoxication,

He drank to survive loneliness.


2. 🥀 Every silence carried a scream,

And every bottle held an unfinished story.


🙏 अगर यह कविता आपके दिल को छू गई हो —तो 💬 कमेंट करें, 👍 लाइक करें, और 📤 शेयर करना न भूलें।

आपकी एक प्रतिक्रिया हमारी रचनात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।

🙏 If this poem touched your heart —

please 💬 Comment, 👍 Like, and 📤 Share it with others.

Your response inspires us to keep creating soulful poetry.



एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।