कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

कौन किसी का होता है — जीवन दर्शन प्रेरणात्मक कविता!

 विषय: जीवन दर्शन, संघर्ष को हटाए मनोबल को बढ़ाएं! 

 

🌿परिचय: जीवन में प्राणी तिनका-तिनका जोड़कर अपना घोंसला बनाने का काम

 करता है। तभी आँधियाँ आती हैं, सब कुछ बिखेरते हुए चली जाती है :-

 

पर इंसान फिर से खड़ा होता है। कविता यही बताती है कि जीत-हार, सुख-

दुख सब अस्थायी हैं, लेकिन पुरुषार्थ और आत्मबल ही सच्ची शक्ति है। और यही जीवन का रहस्य है। 


🐦 पंछी तिनका-तिनका बिनकर — जीवन दर्शन और प्रेरणात्मक कविता ✍️ कुमार गुप्ता | संघर्ष, आत्मबल और जीत-हार का संदेश | yashswarg.blogspot.com
🌵 काँटों से गुज़रे बिना 🌹 फूलों तक पहुँचना नामुमकिन है।
✨ संघर्ष ही सफलता की असली कुंजी है 🔑।




🤝आओ शुरू करे कुमार✍️ गुप्ता के साथ कविता! 


🐦 पंछी तिनका-तिनका बिनकर ✍️ 


🐦 पंछी तिनका-तिनका बिनकर

अपना नीड़ सजाता है,


🌪️ आँधी का इक हल्का झोंका

सब कुछ बिखरा जाता है।


😢 ख़ुद ही अपना नीड़ बनाकर,

टूटने पर भी रोता है।


💔 कौन किसी का दर्द है जाने,

कौन किस का होता है।


🚶‍♂️ आए अकेले हैं इस जग में,

🕯️ और अकेले जाना है।


💪 अपने ही पुरुषार्थ से लेकिन,

🌟 हमको सब कुछ पाना है।


⚖️ कभी हार है, कभी जीत,

🧵 ये जग का ताना-बाना है।


😄 ख़ुद ही अपनी जीत पे हँसता,

😞 और हार पे रोता है।


💭 कौन किसी का दर्द है जाने,

कौन किसी का होता है।


🌵 ये जग है पथ काँटों का,

🌸 फूलों का नहीं बिछौना है।


😔 दो पल हँसने की ख़ातिर,

जीवन में हर पल रोना है।


🪶 यह जीवन मिल जाए तो माटी,

💫 खो जाए तो सोना है।


🌹 जो काँटों के पथ से गुज़रे,

वही फूलों पे सोता है।


🕊️ कौन किसी का दर्द है जाने,

कौन किसी का होता है।


— ✍️ कुमार गुप्ता


🎯 उद्देश्य :


🐦 यह कविता जीवन के गहरे सत्य को उजागर करती है —

🌪️ जहाँ आँधियाँ सपनों को बिखेर देती हैं,

😔 अकेलापन दिल को तोड़ देती है,

लेकिन 💪 पुरुषार्थ और 🌟 आत्मबल इंसान को फिर से खड़ा कर देते हैं।


⚖️ कविता का मक़सद है समझाना कि —

😄 जीत और 😞 हार जीवन का हिस्सा हैं।

🌵 काँटों से गुज़रे बिना 🌹 फूलों तक नहीं पहुँचा जा सकता।

🚶‍♂️ हम अकेले आए हैं और अकेले ही जाना है,

लेकिन 💭 मेहनत और आत्मविश्वास से ही असली सफलता पाई जा सकती है।


🕊️इस कविता का सार यही जीवन-दर्शन है।


🔑 मुख्य बिंदु :


1️⃣ 🐦 मेहनत और संघर्ष का महत्व →

जैसे पंछी तिनका-तिनका जोड़कर अपना नीड़ बनाता है, वैसे ही इंसान भी अपने पुरुषार्थ से जीवन संवारता है।


2️⃣ ⚖️ जीत-हार का चक्र →

😄 जीत पर मुस्कान और 😞 हार पर आंसू — यही संसार का ताना-बाना है, इससे बचा नहीं जा सकता।


3️⃣ 🌵 जीवन का यथार्थ →

यह जग 🌹 फूलों का बिछौना नहीं, बल्कि 🌵 काँटों भरा रास्ता है, जहाँ सच्ची सफलता वही पाता है जो कठिनाइयों से गुजरकर आगे बढ़ता है।


🌿 अगर यह कविता आपके मन को छू गई हो,

तो नीचे दी गई और रचनाएं भी आपके दिल को ज़रूर छुएंगी... 💭💚

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:-


🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।

🔹 ज़िंदगी भरी कविता संग्रह

जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।

🔹दर्द भरी कविता संग्रह 

🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊

 🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह

   👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...

 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।



📘 An English version of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍


✨ Theme: Philosophy of Life — Let Struggles Fade, Let Courage Rise!


🌿 Introduction:
In life, every being 🐦 gathers straws to build its nest,
But storms 🌪️ arrive, scattering dreams to the test.
Still the soul 🌟 stands up, unbroken, once more,
For wins and losses ⚖️ are waves on life’s shore.

😊 Joy and 😢 sorrow, both come and go,

But 💪 strength and courage forever will grow.

This is the secret 🌌 life wants to tell,

That true inner power is the magic spell. ✨


🤝 Let’s begin with Kumar ✍️ Gupta’s Poetry!


🐦 A bird, straw by straw, builds its nest,

🌟 With patience and hope, it gives its best.


🌪️ Yet a storm with a fleeting blow,

Scatters it all, as harsh winds go.


😢 It weeps for the home it made with care,

💔 For who knows whose pain is there?


🚶‍♂️ We come alone to this vast land,

🕯️ And leave alone, as time has planned.


💪 But by our strength, with will we rise,

🌟 To claim our dreams beneath the skies.


⚖️ Sometimes we win, sometimes we fall,

🧵 Such is the weave of life for all.


😄 Smiling in victory, tears when we lose,

😞 Life writes the script, not ours to choose.


💭 Who truly knows another’s pain?

Or who belongs, in joy or chain?


🌵 This world’s a path of thorns, not rest,

🌸 Not a soft bed where flowers nest.


😔 For moments of laughter, we pay with tears,

As sorrow shadows our fleeting years.


🪶 Life in the dust may fade away,

💫 Or shine like gold in light of day.


🌹 Only those who walk through thorn,

🛌 Rest on roses, tired, reborn.


🕊️ Who knows whose sorrow, whose heart’s refrain?

For who is truly ours, who remains?


— ✍️ Kumar Gupta


🎯 Objective:


🐦 This poem reveals the deep truths of life —


🌪️ where storms shatter the dreams we weave,

😔 loneliness breaks the tender heart,

yet 💪 perseverance and 🌟 inner strength

help us rise once more.


⚖️ The purpose of this poem is to show that —


😄 Victory and 😞 defeat are natural parts of life.

🌵 Without walking through thorns, 🌹 flowers cannot be reached.

🚶‍♂️ We come alone and we leave alone,

but 💭 hard work and self-belief bring true success.


🕊️ The essence of this poem lies in this life philosophy.


🔑 Key Points:


1️⃣ 🐦 Value of Effort and Struggle →

Just as a bird builds its nest straw by straw,

so does a human shape life through strength and determination.


2️⃣ ⚖️ Cycle of Wins and Losses →

😄 Smiles in victory and 😞 tears in defeat —

this is the eternal fabric of the world, and none can escape it.


3️⃣ 🌵 Reality of Life →

Life is not 🌹 a bed of flowers,

but 🌵 a path full of thorns —

and true success belongs to those who endure hardships and keep moving forward.


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊

We’d love to hear your feelings and feedback!


💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ