उसकी तस्वीरें बोलती नहीं 💔 | Heart Touching Virah Kavita in Hindi

दोस्त ❤️🌙

🌙 श्रृंखला-3 में आपका स्वागत है


🌸 उपशीर्षक: खामोश तस्वीरों में छिपी अधूरी मोहब्बत, 

यादों और तन्हाई की अनकही कहानी ❤️🖼️


🎯 विषय:💔 विरह कविता | ❤️ अधूरी मोहब्बत | 🖼️ तस्वीरों की यादें |

 🌙 तन्हाई | ✍️ Heart Touching Hindi Poetry


🌹 परिचय:  🖼️ कुछ तस्वीरें कभी बोलती नहीं,

लेकिन उनकी खामोशी दिल की गहराइयों तक उतर जाती है। 💔


जब कोई अपना दूर चला जाता है, तब उसकी तस्वीरें ही यादों का सहारा बन

 जाती हैं। हर नज़र, हर मुस्कान और हर खामोश लम्हा दिल में अनगिनत

 सवाल छोड़ जाता है। 🌙💭


यह कविता अधूरी मोहब्बत, बिछड़ते रिश्तों और उन तस्वीरों की कहानी है,

 जो शब्दों से नहीं, बल्कि यादों और एहसासों से बात करती हैं। ❤️


उसकी तस्वीरें बोलती नहीं हिंदी कविता बैनर | अधूरी मोहब्बत, विरह, यादें और तन्हाई पर आधारित भावुक कविता | Kumar Gupta

जिसे कभी अपना कहा भी नहीं,
वो आज भी दिल के सबसे करीब है। 💭

कुमार✍️ गुप्ता



✍️ आईए महसूस करें कविता


🖼️💔 उसकी तस्वीरें बोलती नहीं,

👀 मगर निगाहों में ,

  💭 अनगिनत यादें छोड़ जाती हैं।


🌙 खामोश चेहरा, धुंधली तस्वीरें,

❤️ दिल में बहता दर्द छोड़ जाती हैं।


🛏️ जब भी उठु बिस्तर से तो

😢 तस्वीरें चुपचाप रुलाती हैं।


💭 अधूरी यादें छुपा- रूस्तम की बातें

🌿 हर पल जीना सिखलाती हैं।


✨ कभी झलक मानो परछाई सा,

🤲 जब भी छूना चाहूँ, सदैव दूर चली जाती हैं।


🖼️ तस्वीरें बोलती नहीं,

💔 मगर यादों की बारिश कर जाती हैं।


😊 जब भी हँसना चाहता हूँ,

💧 मोती आँखों से गिर जाती हैं।


❤️ क्या कहूँ उसकी बातें,

🎶 चुप्पी में भी धड़कनों से जुड़ जाती हैं।


🖼️ तस्वीरें बोलती नहीं,

🌙 हर दिन दिल की गहराइयों को छू जाती हैं।


🎭 खामोश लम्हे गवाही बनकर,

👥 भरी महफ़िल में भी तमाशा बन जाती हैं।


🥀 उसकी तस्वीरें बोलती नहीं,

🌫️ मगर खामोशी कभी ठहरती नहीं।


💞 जो हमने कभी कहा भी नहीं,

❤️ हम उसके थे...

💭 उसे पता भी नहीं।


🚶 जिंदगी का सफर एक ही था,

🛤️ मगर रास्ते अलग हो गए।


🖼️ तस्वीरें खामोश रहीं,

💭 और यादें मील का पत्थर बन गए।


⏳ गुजरते वक्त के साथ,

✍️ हम लेखक बन गए।


🖋️ कलम ही गवाही बनी,

📜 और हम खुद एक कागज़ बन गए।


✍️ कुमार गुप्ता



🌙 समापन

💔 कुछ तस्वीरें कभी आवाज़ नहीं देतीं,

लेकिन उनकी खामोशी उम्रभर दिल में गूँजती रहती है।


❤️ अधूरी मोहब्बत खत्म नहीं होती,

वो यादों के रूप में हर दिन जीती रहती है।

🌿 वक्त आगे बढ़ जाता है,

पर दिल अक्सर वहीं ठहर जाता है जहाँ आख़िरी बार किसी अपने की मुस्कान देखी थी।

✨ शायद इसी का नाम विरह है—

जहाँ तस्वीरें नहीं बोलतीं,

लेकिन हर एहसास दिल से बातें करता है।


अब हम जानेगे हमारी इच्छाएं क्या कहती हैं ? 





🔮 श्रृंखला-4 का संकेत 

🌙 क्या तस्वीरों में कैद यादें कभी सचमुच मिट सकती हैं?

💔 या फिर दिल एक दिन खुद ही उन यादों को अलविदा कहना सीख जाता है?

🌿 अगली श्रृंखला में एक नया मोड़ आएगा...

❤️ "क्या भूल जाना ही सच्ची मोहब्बत की आख़िरी मंज़िल है?"

✨ मिलते हैं श्रृंखला-4 में,

जहाँ दिल पहली बार खुद से सवाल करेगा... 💭🥀 


आईए कुछ और चुनिंदा कविता पढ़े... 



1. संघर्ष से प्रेरणा, गरीबी नहीं है झेलना | 

🏚️मेहनत, शिक्षा और हौसले से गरीबी को हराया जा सकता है। 📚



2. बचपन का मेला और पुरानी यादें | Heart Touching Hindi Poem
🎡 बचपन की बातें, मेले की यादें ✨


3. भीड़ में अकेला इंसान | 
Heart Touching Hindi Poem Series-2 🎡


4. जिसे भूलना था वही याद रहा 💔 | 


5. वो लौट कर क्यों नहीं आया 💔 | 
Emotional Sad Poetry (Series- 2) 



💬 और कमेंट में बताइए 

🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।

👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ