विषय: मौसम, पहाड़ और हम — प्रकृति की बोली में जीवन।
✍️ परिचय:
“अजब दौर की ग़ज़ब कहानी” कविता प्रकृति के माध्यम से जीवन के सच को समझने की कोशिश है।
आसमान, बादल, पहाड़, नदियाँ और समंदर —
सब हमें ये सिखाते हैं कि:
समय बदलता है,
मौसम करवट लेते हैं,
पर जो धैर्य और गहराई सीख लेता है — वही मजबूत बनता है।
यह कविता हमें ठहरकर देखने,
सुनने और महसूस करने की याद दिलाती है —
क्योंकि प्रकृति ही जीवन का सबसे बड़ा गुरु है।
![]() |
प्रकृति हर सवाल का जवाब देती है— |
आईए महसुस करें:
मौसम, पहाड़ और हम —
अजब दौर की ग़ज़ब कहानी है,
नीले अम्बर में छुपी एक पुरानी निशानी है।
हर घटा बरसने को तैयार खड़ी,
और खिली धूप में भीगी-सी जवानी है। 🌥️🌦️
गिरती बूंदों में कोई पैगाम है,
बादलों में बसी नई दास्तान है।
हवाओं की सरगोशी में ,
जैसे कोई रहस्य छुपा—
जहाँ धरती मुस्काए,
वहीं आसमां मेहरबान है। 🌧️🍂
लाख मौसम करवट बदले तो क्या?
पहाड़ अब भी अडिग खड़े हैं।
आंधियाँ ललकारें जितना चाहे,
वनों में वृक्ष अब भी गहरे जड़े हैं। 🌪️🌳
झरने अपनी धुन में बहते,
नदी तट पर सपने सँवरते।
दर्द हो या दवा—
सब प्रकृति में मिलकर ढल जाते ।
मानो जीवन के राज
यहीं कहीं ठहरते है। 💧⛰️
समंदर लहरों से बात करता,
अथाह पानी अपनापन देता है।
बूंद-बूंद से लहरें बढ़ती जाएँ,
अगर रिश्ता सच्चा हो—तो
समंदर भी प्यासा न पड़ जाए। 🌊
फूलों पर जमा ओस की बूंदें,
सुबह की किरणों में चमकती हैं।
शांत हवा में पत्तों की खनक—
जैसे प्रकृति किसी कवि से कुछ कहती है। 🌸✨
मैं सोच के सागर में बैठा,
क्षितिज को निहारता हूँ।
कहीं पहाड़, कहीं पगडंडियाँ,
कहीं धुआँ-सा धुंधलापन—
और मैं प्रकृति से सुलझता रहा,
खुद से कभी उलझता रहा। 🏞️
अजब दौर की ग़ज़ब कहानी है।
कवि की कलम में तैरती रवानी है।
– कुमार गुप्ता
🎯 उद्देश्य :
इस कविता का उद्देश्य है:-
लोगों को प्रकृति के ज़रिए जीवन का संतुलन समझाना
यह बताना कि मुश्किलें आती हैं, पर धैर्य हमें मज़बूत बनाता है
यह सिखाना कि हर पल में एक सीख छुपी होती है
पाठक को अंदर से शांत, सकारात्मक और विचारशील बनाना
🔑 मुख्य बिंदु :
1️⃣ प्रकृति = शिक्षक:
हर नज़ारा हमें धैर्य, संतुलन और अपनापन सिखाता है।
2️⃣ मौसम बदलते हैं — जीवन भी:
दुख-सुख आते-जाते रहते हैं, पर जीवन चलता रहता है।
3️⃣ धैर्य की ताक़त:
पहाड़ों की तरह मजबूत रहकर ही इंसान टिकता है।
4️⃣ हर तत्व में कहानी:
हवा, बादल, झरना — सब अपने-अपने तरीके से जीवन का संदेश देते हैं।
5️⃣ सोच और आत्म-चिन्तन:
कविता हमें अपने भीतर झाँकने की प्रेरणा देती है।
👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:
🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह
जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।
🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹
जहां दिल धड़के और मन बहके !
🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह
जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।
जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।
🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊
🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह
👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...
🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।
📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍
🌿 Title: The Strange Story of These Unusual Times
🏔️ Theme:
Seasons, mountains and us — life speaking in the language of nature.
✍️ Introduction:
“The Strange Story of These Unusual Times” is a poem that tries to understand life’s truth through nature.
The sky, the clouds, the mountains, the rivers and the ocean — they all remind us:
Time changes,
Seasons turn,
and the one who learns patience and depth becomes truly strong.
because nature is the greatest teacher of life. 🍃✨
🌧️ Poem:
Let’s feel it together:
Seasons, mountains and us —
a strange story of strange times,
a forgotten sign hidden in the blue sky.
Every cloud stands ready to pour,
and the sunshine glows with a soft, tender youth. 🌥️🌦️
Raindrops fall carrying a message,
new stories live inside the clouds.
In the whispering winds,
a secret gently rests —
where the earth smiles,
the sky becomes kind. 🌧️🍂
What if seasons keep changing?
The mountains still stand firm.
Storms may challenge as they wish,
yet forests stay deeply rooted. 🌪️🌳
Waterfalls sing in their rhythm,
dreams shape themselves on riverbanks.
Pain or healing —
everything melts into nature,
as if the secrets of life
pause somewhere here. 💧⛰️
The sea speaks through its waves,
its depth feels like companionship.
Drop by drop the waves grow —
and when the bond is true,
even the ocean never feels thirsty. 🌊
Drops of dew rest on flowers,
shining in the morning light.
Leaves rustle softly in the calm air —
as if nature is whispering to a poet. 🌸✨
I sit by the ocean of thoughts,
gazing at the horizon.
Sometimes mountains, sometimes narrow trails,
sometimes a smoky haze —
and while nature helps me untangle,
I still wrestle with myself. 🏞️
This really is
a strange story of strange times —
flowing gently through the poet’s pen.
— Kumar Gupta
🎯 Purpose :
The purpose of this poem is to:
🌿 help people understand balance through nature
⛰️ remind us that challenges come — but patience makes us stronger
🌧️ show that every moment carries a lesson
🕊️ make the reader calm, thoughtful and positive from within
🔑 Key Points:
1️⃣ Nature is the Teacher:
Every view teaches patience, harmony and belonging.
2️⃣ Seasons Change — Life Does Too:
Joy and sorrow come and go — but life keeps moving.
3️⃣ Power of Patience:
Like mountains, only those who stay firm truly last.
4️⃣ Every Element Has a Story:
Wind, clouds and streams all speak in their own way.
5️⃣ Self-Reflection:
The poem inspires us to look within and understand ourselves.
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!
#NatureInspires
#LessonsFromLife
#MountainsAndMindfulness
#PoetryOfNature
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।