विषय:"चुप्पी का तूफ़ान" 🌪️"अंदर का मौसम" 🌙
परिचय :
👉 यह कविता जीवन के संघर्षों और चुप्पी में छिपे दर्द को उजागर करती है। मैंने औ शब्दों को साथी बनाकर टूटन के बावजूद जीते रहने की शक्ति दिखाई है।
💔 "टूटकर भी ज़िंदा" — कुमार गुप्ता की यह रचना आत्मसंघर्ष और चुप्पी में छिपे दर्द की गाथा है।
![]() |
टूटकर भी ज़िंदा… |
आईए महसुस करें:
💔टूटकर भी ज़िंदा🌙
अजब दौर की ग़ज़ब कहानी थी,
जहाँ हर मुस्कान के पीछे थकान पुरानी थी।
गिरे जो आँसू—किसी को खबर नहीं,
दिल टूटा था, पर चुप रहना ही रवानी थी।
लाख मौसम बदले तो क्या?
अंदर का मौसम वही बेजुबाँ रहा।
आंधी से टकराया मैं ही था,
और जो तूफ़ान उठा—वो मेरा ही नाम रहा। ⚡
अपनी जलन किसी से न बताई,
सामने खड़ा बस मुस्कुराता रहा।
इरादों को और मजबूत दिखाता,
भीतर से मगर टूटता-बिखरता रहा।
दर्द को ही मैंने दवा बनाया,
ज़ख्मों को दिल में चुपचाप दबाया।
दुनिया हँसती रही, मैं सहता रहा,
शोर सबका था—पर चुप्पा मैं ही निभाता रहा। 💔
समस्याएँ आईं—चुपचाप सुलझाईं,
जहाँ सबने नज़रें फेर लीं… मैंने उठाईं।
भीड़ में आवाज़ें बहुत थीं,
पर मेरी आवाज़ कहीं खो गई—
शायद इसलिए मैं लिखता रहा,
कि शब्द ही एक साथी बन सके। ✍️
सोच के सागर में डूबा रहा,
अपने ही किनारों से जूझता रहा।
तुझसे नहीं—खुद से लड़ता रहा,
और शायद यही मेरी असली जीत थी…
कि टूटकर भी मैं जिंदा रहता रहा। 🌙🕊️
– कुमार गुप्ता
🕊️ कविता का उद्देश्य:
कवि ने यानी मैंने अपने भीतर उठते तूफ़ानों और बाहर दिखती मुस्कान के बीच का विरोधाभास बड़ी खूबसूरती से उकेरा है।
⚡ हमारी कविता बताती है कि इंसान जब दुनिया के शोर में अपनी आवाज़ खो देता है, तब शब्द ही उसका सबसे सच्चा साथी बन जाते हैं।
🕊️ संदेश यही है कि टूटन के बावजूद जीते रहना ही असली जीत है—और यही जीवन की सबसे बड़ी ताक़त है।
🔑 मुख्य बिंदु:
👉 भीतर और बाहर का विरोधाभास: बाहर मुस्कान और मजबूती दिखाना, जबकि भीतर टूटन और थकान छिपी रहती है।
👉 दर्द को शक्ति बनाना: कवि अपने घावों और पीड़ा को ही दवा मानकर आगे बढ़ता है।
👉 चुप्पी और शब्दों का सहारा: दुनिया के शोर में अपनी आवाज़ खो जाने पर कवि शब्दों में सुकून और साथी ढूँढता है।
👉 आत्मसंघर्ष ही असली जीत: दूसरों से नहीं, खुद से लड़ना और टूटकर भी ज़िंदा रहना ही कवि की विजय है।
निष्कर्ष :
👉 हमारी कविता हमें सिखाती है कि असली जीत दूसरों से नहीं, बल्कि खुद से लड़ने में है।
👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:
🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह
जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।
🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹
जहां दिल धड़के और मन बहके !
🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह
जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।
जो जीवन के उतार-चढ़ाव को शब्दों में पिरोती है।
🕊 यह संग्रह उन दिलों के लिए है जो टूटी आवाज़ों में भी कविता ढूंढते हैं। 🕊
🔹 रिश्तों की खुशबू — कविता संग्रह
👉जहाँ हर कविता एक रिश्ता बयां करती है...
🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।
📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍
Broken Yet Alive – A Poem of Inner Struggle
Theme: “Storm of Silence” 🌪️ & “Inner Weather” 🌙
Introduction:
👉 This poem reveals the hidden pain behind silence and the struggles of life. The poet finds strength in words, turning brokenness into resilience.
💔 “Broken Yet Alive” — Kumar Gupta’s creation is a heartfelt tale of inner battles and unspoken sorrow.
💔 Broken Yet Alive 🌙
A strange era, a tale untold,
Where every smile carried fatigue of old.
Tears fell, yet no one knew,
The heart was broken, silence was the cue.
Seasons changed, but what of that?
Inside, the weather stayed voiceless and flat.
I alone clashed with the storm’s might,
And the tempest rose, bearing my name in sight. ⚡
My burning pain I never shared,
I stood smiling, though inwardly impaired.
Intentions appeared strong and bright,
Yet within I shattered, lost the fight.
Pain itself became my cure,
Wounds pressed silent, I endured.
The world laughed, I bore the strain,
Noise was theirs—silence my refrain. 💔
Problems came, I solved in hush,
Where all turned away, I bore the crush.
Voices crowded, yet mine was gone,
Perhaps that’s why I kept writing on. ✍️
In oceans of thought I drowned alone,
Battling shores that were my own.
Not with you, but with myself I fought,
And maybe that was victory sought…
For broken still, I lived each day,
Alive in silence, come what may. 🌙🕊️
— Kumar Gupta
🕊️ Purpose of the Poem:
The poet beautifully portrays the contrast between inner storms and outward smiles.
⚡ It shows how, when the world’s noise drowns one’s voice, words become the truest companion.
🕊️ The message: surviving brokenness is itself victory, and resilience is life’s greatest strength.
Key Points:
👉 Inner vs. Outer Contrast: Smiles outside, but hidden fatigue and brokenness within.
👉 Turning Pain into Strength: Wounds and sorrow become the medicine to move forward.
👉 Silence & Words as Companions: In lost voices, writing becomes solace and support.
👉 True Victory in Self‑Struggle: Fighting oneself and staying alive despite brokenness is triumph.
Conclusion
👉 This poem teaches us that the greatest victory is not over others, but over ourselves.
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!
#BrokenYetAlive, #EmotionalPoetry, #InnerStruggle, #StormOfSilence, #HindiPoetry

1 टिप्पणियाँ
Kya baat hi sir aap dil se likhte hi👍
जवाब देंहटाएं✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।