दिल बहुत उदास था | दर्द भरी हिंदी नज़्म।

उप शिर्षक:  प्रेम, तन्हाई और ज़िंदगी के अनकहे एहसास।

विषय: हिंदी कविता, दर्द भरी नज़्म, प्रेम और तन्हाई।

कवि की अनुभूति

यह नज़्म केवल उदासी या अधूरे प्रेम की कहानी नहीं, बल्कि उन अनकहे एहसासों की अभिव्यक्ति है जिन्हें इंसान मुस्कान के पीछे छिपा लेता है। कभी आईना अपने सच से मिलाता है, तो कभी ज़िंदगी की भूख और तन्हाई भीतर तक झकझोर देती है। शायद कुछ दर्द कहे नहीं जाते, बस शब्दों में उतर जाते हैं।


दिल बहुत उदास था – प्रेम, तन्हाई और ज़िंदगी के अनकहे एहसासों पर आधारित कुमार गुप्ता की हिंदी नज़्म का साहित्यिक बैनर।

✍️ कुछ दर्द शब्दों में ढल जाते हैं, कुछ दिल में ही रह जाते हैं...
प्रेम, तन्हाई और ज़िंदगी के अनकहे एहसासों को समेटती भावपूर्ण नज़्म। 🙏


आईए महसूस करें: दर्द भरी नज़्म।


(1) दिल बहुत उदास था

दिल बहुत उदास था,
धड़कन भी नाराज़ थी।
कोई पास आकर बैठ जाए तो ज़रा,
कैसे बताऊँ, मेरे पास क्या ख़ास था।


(2) अश्क आँखों में थे,
आँसू भी नाराज़ थे।
किससे करूँ मैं गिला-शिकवा,
अंदर तूफ़ानों का मैदान था।

नहीं आया वो क़तरा,
क्योंकि उनके चेहरे पर मुस्कान थी।


(3) नाराज़ दिल हाथ मिलाने को तैयार था,

गले तो लगा नहीं सकते थे,
क्योंकि चाहत में
शिद्दत की प्यास थी।


(4) एक रोज़ का प्यार था,

पल भर की तलाश थी।
मिले थे उस चौराहे पर,
जहाँ आज भी एक पत्थर की तलाश थी।


(5) सज-सँवरकर निकले थे,

जहाँ मेरा आईना भी मुझसे नाराज़ था।
मुझे देखकर उसने मुस्कुरा दिया,
वाक़ई ग़म छुपाने का
क्या मेरा अंदाज़ था!


(6) राज़ की बात हम आपसे कह नहीं सकते,

आईना वहीं पर है,
जिसे हम झूठा बता नहीं सकते।

हाँ, आपने सही समझा,
यह वही नक़ाब है,
हमारे और आपके बीच,
जिसे हम उठा नहीं सकते।


(7) वक़्त गुज़रा,

कहीं इश्क़ तो कहीं तकरार हुई।
उम्मीद से ज़्यादा मुझे प्यार हुआ।
नाम-पता मत पूछो मुझसे, यारों,
न जाने कितनों से मुझे प्यार हुआ।


(8) लिखने बैठे थे नाराज़गी,

दिल को मिल गई ताज़गी।
राज़ की बात हम लिख नहीं सकते,
क्योंकि मेरी दहलीज़ पर
उसकी सादगी का आना-जाना था।


(9) निगाहों में न जाने क्या राज़ था,

सादगी से भरा उसका अंदाज़ था।
तमाशा-ए-बाज़ार में शोहरत भरी पड़ी थी,
हमारी जेब में चंद चिल्लर पड़ी थी।

न हुआ हमसे सौदा उस भरे पड़े बाज़ार में,
जहाँ हमारे पेट के अंदर
भूख से भरी दुनिया पड़ी थी।



रचनाकार: कुमार गुप्ता ✍️

कुछ कहानियाँ समाप्त होती हैं। कुछ सवाल पीछे छोड़ जाती हैं। और कुछ सवाल एक नई शुरुआत बन जाते हैं।


📚 मेरे उपन्यास पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


1. मध्यांतर — 15 भागों में एक साहित्यिक यात्रा।

4. एक नई शुरुआत — 15 भागों में AI और वास्तविकता की पड़ताल
। अभी श्रृंखला जारी है।

📖 ‘एक नई शुरुआत’ उपन्यास श्रृंखला




5. अब वो आलम क्या है | आत्ममंथन की हिंदी कविता।
👉 जवानी, नशे, बदलते दौर और अपने ही अस्तित्व को खोजती ।


6. सत्य, तथ्य और अंधविश्वास पर ....
सत्य, तथ्य, आस्था, अंधविश्वास, मानवता और जीवन का दर्शन।


💬 और कमेंट में बताइए —

🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।

👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

👉🙏🙏✍️www.hindipoetry.in

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ