कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

सलीके की मोहब्बत।

विषय: मोहब्बत आई, सलीका न आया। 

✍️ परिचय :

हमारी कविता “सलीके की मोहब्बत” एक ऐसे रिश्ते की कहानी है,

जो दोस्ती से शुरू होकर प्रेम की तलाश बन जाती है।

इसमें चाहत की मिठास, बिछड़ने का दर्द,

और समय के साथ बदलते हालातों की सच्चाई छिपी है।

मैंने अपने अनुभवों के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि

कुछ रिश्ते पूरे होकर भी अधूरे रह जाते हैं,

और वही अधूरापन जीवन भर यादों में

एक टीस बनकर जीवित रहता है 💔🌿


A poetic depiction of love, friendship turning into longing, memories, and life’s emotional journey.

कुछ रिश्ते दोस्ती से शुरू होकर मोहब्बत बनते हैं,
और अधूरे रहकर भी पूरी उम्र साथ चलते हैं।




आईए महसुस करें:

🌿 शीर्षक : सलीके की मोहब्बत


भाग 1 : चाहत और तलाश 🌸


चाहत में कितनी मिठास थी 🍯

दर्द-ए-दिल में शिद्दत की प्यास थी 💔

उससे मिला तो यूँ लगा,

मानो ये सिर्फ़ दोस्ती नहीं,

किसी हमसफ़र की तलाश थी 🚶‍♂️❤️। 


भाग 2 : मिलना, रूठना, समझना ⏳


मिलना-जुलना यूँ ही चलता रहा,

रूठना-मनाना आदत सा लगने लगा 🙂

जब हम उनसे मिले,

वक़्त का कुछ पता भी ना चला ⌛। 


समय के साथ उसका दामन

उम्र भर महकता रहा 🌺

जैसे कोई नदिया

सागर से मिलता रहा 🌊। 


भाग 3 : खामोश रिश्ते और बिछड़ाव 🍂


जिसे दोस्त समझते थे,

उसी से हम बातें करते थे। 

ना मिले तो मन ही मन

मचलते थे 💭। 


कभी खामोश निगाहों से भी

बहुत कुछ समझते थे 👀। 


मोड़ आए…है, 

कुछ छोड़ आए हैं।

उड़ती मैना को पकड़ लाए है। 


पर जिस डाल पर मेरा अड्डा था,

उस डाल को तन्हा छोड़ आए हैं 🌿। 


भाग 4 : यादों की गूंज 🕯️


वही डाल आज भी

मुझे आवाज़ लगाती है,

जिसकी शोर आज भी

कानों से होकर

सीधे हृदय में उतर जाती है ❤️। 


आज भी मैं तड़पता हूँ,

उस डाल के खातिर…

आज भी मैं तरसता हूँ 😔। 


भाग 5 : जीवन का यथार्थ और स्वीकार 🌧️


दिल्लीगी से जज़्बात बढ़े,

हम दोनों के हाथ

कुछ भी ना लगे 🤲। 


चार हाथ मिले,

एक गाँठ बँधी,

ज़िंदगी में

अपना एक अलग समाँ बाँधी।


कौन हारा, कौन जीता—

बच्चे आए,

सबने अपनी दुनिया बसी 👶🌍। 


मोहब्बत करने का सलीका

मुझे कभी ना आया, 

इस ज़िंदगी ने मुझे

हर मोड़ पर आज़माया।


आंधी ऐसी चली कि

छप्पर से आसमां उड़ाया 🌪️


ग़नीमत रही—

सब सलामत मिले,

हर किसी के नसीब में

रोटी आया 🍞। 


मोहब्बत का हुनर

मुझे मेरे महबूब से मिला,

दुनिया के जहाँ में

हमने भी

एक छोटा-सा संसार बसाया 🌱। 


पर सलीके से मोहब्बत…

मुझे फिर भी मोहब्बत

ना आया।


✨ अंतिम पंक्ति :


कुछ रिश्ते

पूरे होकर भी

अधूरे रह जाते हैं,

और वही अधूरापन

ज़िंदगी भर

कविता बन जाती है ✍️🖤। 


— कुमार गुप्ता दोस्ती


🎯 उद्देश्य :


❤️ सच्ची चाहत और अधूरी मोहब्बत की गहराई को दिखाना है। 

⏳ समय और परिस्थितियों के रिश्तों पर पड़ने वाले असर को समझाना है। 

💭 खामोश भावनाओं और अनकहे जज़्बातों को शब्द देना है। 

🌱 यह बताना कि हर प्रेम को मंज़िल नहीं मिलती, फिर भी वह अर्थपूर्ण होता है। 

✍️ पाठक को अपने रिश्तों और भावनाओं पर सोचने के  प्रति प्रेरित करना है। 


🔑 मुख्य बिंदु :


1️⃣ चाहत की मिठास

प्रेम की शुरुआत दोस्ती से होती है,

जहाँ अपनापन और समझ धीरे-धीरे गहराता है 🍯❤️। 

2️⃣ समय का बहाव

वक़्त रिश्तों को कभी जोड़ता है,

तो कभी चुपचाप दूर कर देता है ⌛। 

3️⃣ खामोश समझ

कुछ रिश्ते शब्दों के मोहताज नहीं होते,

नज़रें ही सब कुछ ब्यां कर जाती हैं ।👀💭। 

4️⃣ बिछड़ने का दर्द

मोड़ आने पर छोड़ी गई यादों की दुनिया

मन के भीतर गूंज बनकर रह जाती हैं 🍂

5️⃣ जीवन की सच्चाई

मोहब्बत का हुनर हर किसी को नहीं आता,

लेकिन वही अनुभव इंसान को परिपक्व बनाता है 🌱। 


✨ निष्कर्ष :


हमारी कविता सिखाती है कि

मोहब्बत केवल पाने का नाम नहीं,

बल्कि समझने, सहने और स्वीकार करने का नाम है।

कुछ रिश्ते जीवन की राह में

हमें मंज़िल तक नहीं ले जाते,

पर हमें जीना ज़रूर सिखा जाते हैं।

और कई बार,

अधूरी मोहब्बत ही सबसे पूरी कहानी बन जाती है 🖤✨। 


आइए महसूस करें: 

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:


 🔹मस्ती भरी कविता संग्रह

🧋 जब ज़िंदगी को चाहिए थोड़ा मस्ती का स्वाद

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची

जहां यशस्वर्ग की हर कविता एक👆 क्लिक की दूरी पर है।


📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration.🌍


Title: The Etiquette of Love


Theme: Love Arrived, but the Way to Love Never Did


✍️ Introduction:

Our poem “The Etiquette of Love” tells the story of a relationship

that begins with friendship and slowly turns into a search for love.

It carries the sweetness of affection, the pain of separation,

and the harsh truth of changing times.

Through personal experiences, the poet tries to show that

some relationships remain incomplete even after being deeply lived.

And that incompleteness stays alive forever—

as a quiet ache in memories 💔🌿.


Let us feel it together.


🌿 The Etiquette of Love


Part 1: Desire and the Search 🌸


There was such sweetness in desire 🍯,

and such thirst in the pain of the heart 💔.

When I met you, it felt

like this was not just friendship,

but a search for a life companion 🚶‍♂️❤️.


Part 2: Meeting, Falling Apart, Understanding ⏳


Meeting each other became a routine,

so did anger and reconciliation 🙂.

Whenever we met,

time seemed to disappear ⌛.


With time, your presence

kept spreading fragrance throughout life 🌺,

like a river

slowly meeting the sea 🌊.


Part 3: Silent Bonds and Separation 🍂


The one we called a friend

was the one we spoke to the most.

If we didn’t meet,

the heart would quietly ache 💭.


Sometimes, even silent eyes

understood everything 👀.


Turns came…

and we left some things behind.

We caught the flying bird,

but left the branch we once belonged to 🌿.


Part 4: Echoes of Memories 🕯️


That same branch still calls out to me,

its noise traveling through my ears

straight into my heart ❤️.


Even today, I ache for it,

even today, I long for it 😔.


Part 5: Reality of Life and Acceptance 🌧️


Emotions grew playfully,

yet nothing came into our hands 🤲.


Four hands met,

knots were tied,

and everyone built

their own little world.


Who lost, who won—

children came,

lives moved on 👶🌍.


I never learned

the etiquette of loving.

Life tested me

at every turn.


Storms came so strong

they lifted the sky off the roof 🌪️.

Still, it was a blessing—

everyone survived,

everyone earned their bread 🍞.


I learned the art of love

from my beloved,

and somewhere in this vast world,

we built a small universe 🌱.


Yet, loving with grace…

that, I never truly learned.


✨ Final Lines:


Some relationships

remain incomplete

even after being lived fully.

And that incompleteness

turns into poetry

for a lifetime ✍️🖤.


— Kumar Gupta


🎯 Purpose:


❤️ To express the depth of true yet incomplete love

⏳ To show how time and circumstances shape relationships

💭 To give words to silent emotions and unspoken feelings

🌱 To explain that not every love reaches its destination, yet remains meaningful

✍️ To inspire readers to reflect on their own relationships


🔑 Key Points:


1️⃣ Sweetness of Desire

Love often begins with friendship, where closeness grows naturally 🍯❤️.

2️⃣ Flow of Time

Time can bring hearts closer or quietly pull them apart ⌛.

3️⃣ Silent Understanding

Some relationships don’t need words—eyes say it all 👀💭.

4️⃣ Pain of Separation

Memories left behind keep echoing within the heart 🍂.

5️⃣ Truth of Life

Not everyone learns the art of love,

but those experiences make us wiser 🌱.



Conclusion:


This poem teaches us that

love is not just about possession,

but about understanding, enduring, and accepting.


Some relationships don’t take us to our destination,

but they teach us how to live.

And many times,


an incomplete love becomes the most complete story of all 🖤✨.


Kumar ✍️Gupta


आइए महसूस करें: 

👇👇📚✨ और कविताएं पढ़ें:

🔹 भारत के सपूत – देशभक्ति कविता संग्रह

जहां हर शब्द में बहादुरी की आवाज़ है।

🔹 ❤️ प्यार भरी कविता संग्रह🌹

जहां दिल धड़के और मन बहके ! 

🔹 सुरक्षा-औद्योगिक कविता संग्रह

जहां मेहनत, अनुशासन और सुरक्षा के रंग बिखरे हैं।



💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।