कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

ओडिशा यात्रा: भक्ति, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम ।

 🛕 उप-शिर्षक :पुरी का जगन्नाथ — भक्ति का पहला एहसास

🌊✨ ओडिशा यात्रा: ✨🌊

परिचय : मैं, कुमार ✍️ गुप्ता, आपको अपने इस आध्यात्मिक सफर में आमंत्रित करता हूँ।

यह यात्रा केवल स्थानों का भ्रमण नहीं, बल्कि भक्ति, इतिहास और प्रकृति के अद्भुत संगम का अनुभव है।


पुरी के पावन धाम से लेकर समुद्र की लहरों 🌊,

सूर्य मंदिर की दिव्यता ☀️,

धौली की शांति 🕊,

लिंगराज की आस्था 🛕

और नंदनकानन की प्राकृतिक सुंदरता 🌿 तक —

मैं आपको शब्दों के माध्यम से एक ऐसी यात्रा पर ले चलूँगा,

जहाँ मन स्वयं ही मंत्रमुग्ध हो उठेगा।


यह स्थान केवल घूमने के लिए नहीं,

बल्कि आत्मा में बस जाने वाली स्मृतियों का पवित्र परिभ्रमण है 🙏❤️

जहाँ हर पड़ाव एक नया एहसास है,

और हर दर्शन में एक नई शांति का संगम ✨। 


पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दृश्य – ओडिशा यात्रा भाग 1, भक्ति का पहला एहसास।

पुरी की पावन धरती पर
जहाँ लहरें भी “जगन्नाथ” गुनगुनाती हैं,
वहीं से शुरू होती है हमारी ओडिशा यात्रा।

🙏कुमार✍️ गुप्ता🌊




🎯 विषय : 🛕 जगन्नाथ — परम धाम का प्रथम दर्शन। 


आइए, प्रारंभ करते हैं —भाग संख्या 1: जय जगन्नाथ 🙏


🛕 पुरी का जगन्नाथ — भक्ति का पहला एहसास। 


पुरी की गलियों में कदम रखते ही,

मानो हवा भी भजन गाने लगी 🌬️🎶। 


रोता मन, तड़पता दिल,

सुकून की साँसें भरने लगीं ❤️। 


झुकी निगाहें जब ऊपर उठीं,

शिखर पर पताका लहराती दिखी 🚩✨। 


हृदय ने धीरे से कहा —

आज पतंग बन जाओ,

भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आओ 🙏। 


घंटियाँ बोलीं —

समंदर भी यहाँ ठहर जाता है 🌊

जब लहर उठती है,

“जगन्नाथ… जगन्नाथ…” गुनगुनाता है।


पताका के शिखर से

सूर्य भी नतमस्तक होते हैं ☀️। 


आस्था की उस ऊँचाई को

आकाश भी छूने से पहले सोचते है।


भवसागर चाहे कितना भी गहरा हो,

हर लम्हे, हर कण में प्रभु मिलते हैं 🌼। 


मुक्ति का धाम है पुरी,

जहाँ पाप भी धूल बन उड़ जाते हैं ✨। 


बस जगन्नाथ से मिलने का अवसर

जीवन में विरले ही मिल पाते है।


दर्पण में नहीं,

हम हकीकत में उनसे मिलकर कहते हैं —

जय जगन्नाथ!

प्रभु, हमारे हृदय में हो आपका निवास 🙏। 


कोटि-कोटि प्रणाम 🌺। 


हृदय विभोर हुआ, मन झूम उठा,

पुरी की गलियों में भक्ति का रस छा गया 🎨। 


जगन्नाथ के स्वर में

शांति का मधुर रंग आ गया।🎵


मंदिर की सीढ़ियों पर

दिल ठहर सा जाता है…

जैसे स्वयं भगवान

मुझे अपने गले लगा लेते हों 🤍। 


— कुमार गुप्ता ✍️


✔️ अगला भाग पढ़ने के लिए कल ज़रूर वापस आएँ — सफ़र अभी बाकी है… 🌍✨


📖 भाग संख्या 2 में पढ़ेंगे — गोल्डन बीच की सुनहरी शाम 🌅।


📚 तब तक दिल से लिखी और भी कविताएँ पढ़ें

सफ़र अभी जारी है,

तो यहीं मत रुकिए —

भावनाओं से भरी कई कहानियाँ आपका इंतज़ार कर रही हैं 🌿✨


👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶‍♂️✨

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 2:  सफ़र ने क्या सिखाया ?

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 3: — दर्द, दूरी और सच्चाई 🚶‍♂️✨

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 4: —  गाँव, गली और देश🚶‍♂️✨।

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 5: — ज़िंदगी का असली मतलब  जी कर महसूस करना

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची


हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,

एक नया एहसास,

जो सीधे दिल से निकलकर दिल तक पहुँचती है ❤️। 


📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration. 🌍


🛕 Puri’s Jagannath — The First Feeling of Devotion

🌊✨ Odisha Journey ✨🌊

I, Kumar Gupta ✍️, warmly invite you to walk with me on this spiritual journey.

This is not just a travel story —
it is an experience of devotion, history, and nature coming together in one divine path.

From the sacred land of Puri 🛕
to the waves of the sea 🌊,
from the radiance of the Sun Temple ☀️
to the peace of Dhauli 🕊,
from the faith of Lingaraj
to the natural beauty of Nandankanan 🌿 —

Through my words, I will take you on a journey
where the heart feels something deeper than words…
where the soul quietly smiles.

This place is not only meant to be visited —
it is meant to be felt. 🙏❤️

Every stop brings a new emotion,
every darshan brings a new peace ✨

🛕 Jagannath — The First Divine Encounter

The moment I stepped into the streets of Puri,
it felt as if even the air was singing hymns 🌬️🎶

A restless heart, a tired soul —
suddenly began to breathe in peace ❤️

When my lowered eyes finally looked up,
I saw the sacred flag waving high on the temple tower 🚩✨

My heart whispered softly —
“Become like a kite today,
and go seek the blessings of Lord Jagannath.” 🙏

The temple bells seemed to say —
Even the ocean pauses here 🌊
And when the waves rise,
they hum… “Jagannath… Jagannath…”

From the height of the sacred flag,
even the sun bows down ☀️

Such is the height of faith,
that even the sky pauses before touching it.

No matter how deep the ocean of life may be,
God can be felt in every moment, in every particle 🌼

Puri is truly a place of liberation,
where sins turn to dust and fly away ✨

Moments to meet Jagannath
are rare blessings in life.

Not in the mirror,
but in reality, standing before Him,
we say —

Jai Jagannath!


May You always live in our hearts 🙏
Millions of humble prayers 🌺

My heart felt overwhelmed, my soul danced —
the streets of Puri were filled with devotion 🎨

In the sound of Jagannath,
there was a gentle melody of peace 🎵

On the temple steps,
my heart paused…
as if God Himself
had embraced me 🤍

— Kumar Gupta ✍️

The journey continues…

📖 In Part 2, we will witness the golden evening of Golden Beach 🌅

📚 Until then, explore more heartfelt poems —

many emotion-filled stories are waiting for you 🌿✨

👉 Read my other poems:

👉  Let’s read — Part 1

✍️ Not a Meeting with Roads, but with Life 🚶‍♂️✨

👉  Let’s read — Part 2

✍️ What the Journey Taught Me

👉  Let’s read — Part 3

✍️  Pain, Distance, and Reality 🚶‍♂️✨

👉 Let’s read — Part 4

✍️ where travel becomes peace, belonging, and love . 🚶‍♂️✨

👉 Let’s read — Part 5

The Real Meaning of Life Is to Live and Feel It

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ