विषय :🌅 गोल्डन बीच — सुनहरी लहरों का गीत।
परिचय: ओडिशा यात्रा के दूसरे पड़ाव में आपका स्वागत है।
भक्ति के बाद अब बारी है समुद्र की शांति की — गोल्डन बीच की सुनहरी शाम।
आप सभी ने
समंदर के बारे में देखा और सुना होगा,
लेकिन आज हम इस सफर में एक गहरी सांस लेकर
समंदर को महसूस करेंगे… 🌊
![]() |
यहाँ शाम ढलती नहीं, कुमार✍️ गुप्ता |
बिना समय गंवाए,
आइए बढ़ते हैं उस तट की ओर
जहाँ लहरें समय का मोल सिखाती हैं।
यही वह सागर है,
जिसने कभी भगवान राम को मार्ग नहीं दिया था,
और फिर संकल्प के आगे
उसे भी झुकना पड़ा था।
🌅 सुनहरी शाम का जादू
बीच से जब सूरज को ढलते देखा,
एक अनोखा एहसास मन में उतरा।
जैसे-जैसे सूरज डूबता गया,
रेत सोने सा चमक उठा ✨।
लहरें जब पांव छूकर गुज़रीं,
ऐसा लगा —
समंदर स्वयं मुझसे मिलने आया हो।
मैं साहिल पर बैठा रहा,
और लहरें मुझसे गुनगुनाती रहीं 🎶।
दिन की उलझनें, प्यास की बेचैनी,
सब जाने कहाँ बह ले गईं।
सूरज ढलते ही गोल्डन बीच
चाँदनी में फिर से जगमगा गई🌙
गोल्डन बीच की वह शाम
हमारी यादों में सदा के लिए समा गई।
✨ संदेश
शाम का रंग जैसे कह रहा था —
सफ़र अभी बहुत बाकी है।
आगे बढ़ोगे तो दंग रह जाओगे,
क्योंकि भाग 3 में
कोणार्क का सूर्य मंदिर
हजारों प्रश्नों के साथ खड़ा आपका इंतज़ार कर रहा होगा।
धैर्य रखना…
क्योंकि उसका उत्तर
हमारी अंतरात्मा में ही छिपा होगा।
🌊 जाने से पहले…
सागर की लहरें पांव छूकर कहती हैं —
थकान छोड़ दो,
ज़िंदगी बस दो पल की है।
जब सूरज की किरणें पानी में उतरती हैं,
तो लगता है
समंदर भी सोना हो गया है।
यह नीला मंजर क्या है?
शायद जीवन का गहरा राज…
कुछ पल ठहरो यहाँ,
जहाँ समंदर भी खुद में बिखरता है।
आकाश का सूनापन बादलों में खो जाता है,
और चाँद उसमें निखर उठता है।
यह साहिल, यह किनारा,
लहरों से अपने आप बातें करता है।
कवि ने बिना पिए ही मौज मनाई,
मुट्ठी भर रेत लेकर
हवाओं से दिल लगाई।
कल बढ़ेंगे
भाग 3 की ओर —
कोणार्क की ओर। ☀️
— कुमार गुप्ता ✍️
✍️ओडिशा यात्रा – भाग 1
🛕 पुरी का जगन्नाथ: भक्ति का पहला एहसास ।
🐧• आस्था, इतिहास और प्रकृति का दिव्य संगम 🕊️।
📚 तब तक दिल से लिखी और भी कविताएँ पढ़ें
सफ़र अभी जारी है,
तो यहीं मत रुकिए —
भावनाओं से भरी कई कहानियाँ आपका इंतज़ार कर रही हैं 🌿✨
👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1
: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶♂️✨
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 2: सफ़र ने क्या सिखाया ?
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 3: — दर्द, दूरी और सच्चाई 🚶♂️✨
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 4: — गाँव, गली और देश🚶♂️✨।
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 5
: — ज़िंदगी का असली मतलब जी कर महसूस करना।
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,
एक नया एहसास❤️।
📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration. 🌍
Odisha Journey: A Beautiful Confluence of Devotion, History and Nature
🌊 Part 2 — The Golden Evening of Golden Beach
🌅 Golden Beach — A Song of Golden Waves
🌅 The Magic of a Golden Evening
🌊 Before We Leave…
✍️ Let's read Odisha Journey – Part 1
📚 Until then, explore more heartfelt poems —
many emotion-filled stories are waiting for you 🌿✨
👉 Read my other poems:
👉 Let’s read — Part 1
✍️ Not a Meeting with Roads, but with Life 🚶♂️✨
👉 Let’s read — Part 2
👉 Let’s read — Part 3
✍️ Pain, Distance, and Reality 🚶♂️✨
👉 Let’s read — Part 4
✍️ where travel becomes peace, belonging, and love . 🚶♂️✨
👉 Let’s read — Part 5
The Real Meaning of Life Is to Live and Feel It
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!


0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।