सावन में अपनी बात कह दूँ क्या? | Heart Touching Romantic Hindi Poem | सावन पर प्रेम कविता।

उप शिर्षक: सावन, प्रेम, इंतज़ार और इकरार की भीगी भावनाओं से सजी हृदयस्पर्शी हिंदी कविता।

विषय: प्रेम, सावन, इंतज़ार और मन की अनकही भावनाएँ। 


📖 परिचय

सावन केवल बारिश का मौसम नहीं, बल्कि दिल की उन भावनाओं का समय है जो बरसों से अनकही रह जाती हैं।

 यह कविता उसी प्रेम, प्रतीक्षा और इज़हार की कहानी है, जहाँ हर बारिश की बूँद किसी अपने की याद बनकर दिल को छू जाती है।


🌿 आइए महसूस करें कविता...

कभी-कभी प्रेम शब्दों से नहीं, मौसम से बोलता है।

जब सावन की पहली फुहार गिरती है, तब मन में दबे जज़्बात भी भीगने लगते हैं। यह कविता उसी एहसास को समर्पित है—

जहाँ प्रेम में जल्दबाज़ी नहीं, इंतज़ार की मिठास है; जहाँ इकरार से पहले सम्मान है और हर धड़कन में किसी अपने का नाम बसता है।


सावन में अपनी बात कह दूँ क्या? | प्रेम, इंतज़ार और इकरार पर हृदयस्पर्शी हिंदी कविता | कुमार गुप्ता | Hindi Poetry

सावन की भीगी फुहारों में छिपे प्रेम, इंतज़ार और
इकरार की भावनाओं को समर्पित
 एक हृदयस्पर्शी हिंदी कविता।

❤️ हर बूँद एक याद है, हर धड़कन एक इकरार।


🌧️ सावन में अपनी बात कह दूँ क्या? 🌿❤️


सावन की भीगी राहों में,

 आज दिल की बात कह दूँ क्या,

जो तुमसे कभी न कह पाया,

 वो सारे जज़्बात कह दूँ क्या?


☁️ बादल गाएँ प्रेम का गीत,

🌧️ बूँदें लिखें मन का संगीत।


तेरी भीगी जुल्फें ,

कयामत ढाह रही है

तेरी कातिल अदाएं  

मुझे आज भी बुला रही है।


जब भी महके भीगी धरती, 

तुम्हारी याद सदा चली आ रही है,

हर ठंडी सी पुरवाई मुझको,

 बस तुम तक ले जा रही है।


🌿 पत्तों पर ठहरी ओस जैसी,

तुम लगती हो सुबह जैसी।

चुपके-चुपके मन के आँगन में, 

एक सपना मुस्करा रही है।


तुम्हारा नाम लेते ही दिल,

 धीरे धीरे तड़पता है....

क्या सावन तुझसे कुछ नहीं कहता है।


💚 सावन की हर हरियाली में,

मैं बस तुम्हारा चेहरा देखता हू।

हरि चुनरी और हरी चूड़ी में,

हर शाम आज भी खनक सुनता हूं।


चाँद छिपे या रात ढले, 

मेरा विश्वास न कम होगा,

जहाँ भी सावन बरसेगा,

मेरी दुआ तुम्हारे आँगन तक पहुँचेगा।


तुम साथ रहो या दूर सही, 

मन में तुम्हारा घर होगा।


🌹 प्रेम अगर पूजा है कोई,

तो तुम मेरी सबसे सुंदर प्रार्थना होगी।


ये मौसम भी क्या कहता है खुब,

क्यु ख़ामोशी को आवाज़ लगाते हो,

दो दिलों के अधूरे किस्से हैं जहां,

 वहां नई मोहब्बत का राज़ बताते हो।


✨ चलो आज ये वादा कर लें,

हर सुख-दुख में हम साथ रहेंगे।


सावन की इस प्यारी बेला में, 

हम तुम इकरार करेंगे,

तुम मुस्काती रहो सदा हमेशा,

 बस यही आस धरूँगा।


❤️ बूँद-बूँद में नाम तुम्हारा,

🌧️ साँस-साँस में प्यार भरुगा।


आज बरसते सावन में, 

अपने मन की बात कहुंगा,


तुम मेरे जीवन की खुशबू हो,

 ये खुलकर आज कहुंगा। 🌹💖 


🌧️ बूँद-बूँद में नाम तुम्हारा,

साँस-साँस में प्यार रहेगा।

इस सावन खुलकर कहता हूँ—

तुमसे ही मेरा संसार रहेगा। ❤️


कुमार ✍️ गुप्ता 

🌺 समापन

प्रेम का सबसे सुंदर रूप वह होता है, जिसमें अधिकार से पहले सम्मान और इज़हार से पहले विश्वास होता है।

सावन की हर बूँद हमें यही सिखाती है कि सच्चा प्रेम कभी शोर नहीं करता, वह चुपचाप दिल में उतरकर जीवन को महका देता है।

अगर आपके मन में भी किसी अपने के लिए कोई अनकही बात छिपी है, तो शायद यह सावन उसे कहने का सबसे सुंदर मौसम है।

🌧️ प्रेम की सबसे प्यारी भाषा शब्द नहीं, बल्कि सच्चे एहसास होते हैं। ❤️


✍️ कुमार गुप्ता की

आईए कुछ चुनिंदा कविताएं पढ़ें 


1. 💪 "संघर्ष ही ज़िंदगी की कहानी है" प्रेरणादायक हिंदी कविता।
💥 लेकिन हर सुबह फिर से चमकता है। 🌅


2. जीवन, संघर्ष और हज़ार सपने | 
✍️ संघर्ष जीवन में रहे तो जीने में मजा है भरपूर.....


3. 🌿 ज़िंदगी हर दिन एक नया अध्याय लिखती है। 📖✨
 ✍️ प्रेरणादायक हिंदी कविता – कुमार गुप्ता

4. 😔 भीड़ में लोग बहुत मिलते हैं, 
💔कोई सुनता नहीं | अकेलेपन, रिश्तों और उम्मीद पर भावुक हिंदी कविता – 

5. ✍️दर्द भरी हैं इन आँखों में | दर्द, उम्मीद और अधूरे सपने
 💥 सपनों पर भावुक हिंदी कविता।

6. ⚽ फुटबॉल – सपनों की उड़ान ⚽

🙏आज फीफा विश्व कप का दौर है खेल कविता।🏆




💬 और कमेंट में बताइए

🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।

👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता

💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ