शीर्षक: मतलब भी नहीं, हक भी जताना है।
कवि की अनुभूति:
यह कविता उन रिश्तों की उलझन को बयां करती है, जहाँ अपनापन तो नहीं होता, लेकिन हक जताने और इल्जाम लगाने का सिलसिला जारी रहता है। इसमें शिकायत, टूटता भरोसा, आत्मसम्मान और जीवन के अनुभवों की झलक है।
अंत में एक सीख है कि जीवन में वही बीज बोने चाहिए, जो भविष्य में सुख और छाया दें, घाव नहीं।
![]() |
कुछ रिश्तों में अपनापन कम और शिकायतें ज्यादा होती हैं। जहाँ भरोसा टूटता है, इल्ज़ाम बढ़ते हैं और आत्मसम्मान अपनी राह चुन लेता है। |
मतलब भी नहीं, हक भी जताना है।
रिश्तों की कड़वी सच्चाई पर एक हिंदी कविता।
मतलब भी नहीं है,
हक भी जताना है।
एक छोटी-सी भूल क्या,
उसकी सज़ा मुझे जीवन भर पाना है।
क्या आपका अच्छा बहाना है...!
घाव हमने दिया,
ज़ख्म पर मुझे ही क्यों आज़माना है?
भरोसे के काबिल नहीं हम,
हमें याद करके
तुझे क्यों अपना दिल दुखाना है?
इल्ज़ाम लगाने का मुझ पर,
क्या आपका अच्छा बहाना है?
नफ़रत करके तुमको,
इज़्ज़त भी कमाना है।
साथ में हैं तो शिकवा,
छोड़ने का मौका भी नहीं गँवाना है।
यह भी एक अच्छा बहाना है...!
सारे इल्ज़ाम मुझ पर रखकर,
क्या सुकून तुझे नहीं पाना है?
मंज़िल नहीं मिलेगी तुझे,
दुख के आँसू क्यों बहाना है?
क्योंकि उन रास्तों पर,
नहीं मेरा आना-जाना है।
मतलब भी नहीं,
हक भी जताना है।
क्या आपका अच्छा बहाना है...! 💔
🌿 निष्कर्ष:
पेड़ ऐसा लगाना चाहिए,
जो आगे चलकर छाया दे।
बबूल न बोओ उन राहों में,
जो आगे चलकर घाव दे।
— कुमार गुप्ता
👉रिश्तों का विरोधाभास: मतलब न होने के बावजूद हक जताना और शिकायतें करना।
👉इल्ज़ाम और भरोसा: टूटते विश्वास के बीच एक-दूसरे पर दोष मढ़ना।
👉आत्मसम्मान और दूरी: उन रास्तों से दूर हो जाना, जहाँ अब अपना कोई स्थान नहीं।
👉कर्मों की सीख: ऐसे बीज बोना चाहिए, जो भविष्य में छाया दें, घाव नहीं। 🌿
कुछ कहानियाँ समाप्त होती हैं। कुछ सवाल पीछे छोड़ जाती हैं। और कुछ सवाल एक नई शुरुआत बन जाते हैं।
📚 मेरे उपन्यास पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
1. मध्यांतर — 15 भागों में एक साहित्यिक यात्रा।
2. विरासत — 15 भागों में विचारों और अनुभवों का सफ़र।
3. हमारे बाद कौन — 15 भागों में भविष्य से जुड़े सवाल।
4. एक नई शुरुआत — 15 भागों में AI और वास्तविकता की पड़ताल। अभी श्रृंखला जारी है।
🐧• शब्दों में बसे एहसासों का खूबसूरत सफ़र🕊️।
👉 भावनाओं से सजी एक अनकही दुनिया...... कुमार✍️ गुप्ता
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!
👉🙏🙏✍️www.hindipoetry.in


0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।