कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!

कविता के माध्यम से, समाज का मार्गदर्शन!
जहां शब्द बनते हैं समाज की आवाज!
hindipoetry.in
✍️ कुमार गुप्ता

गाँव और यादों की होली — भाग 2

🌿 अधूरी मोहब्बत की होली — श्रृंखला🎨

 उप-शीर्षक: जहाँ रंगों से ज्यादा रिश्ते गाढ़े होते थे… 💛🌈

🌸 परिचय: पहले भाग में हमने उस होली को महसूस किया,

जहाँ रंग थे… पर दिल खाली था। 💔


लेकिन हर अधूरी कहानी सिर्फ दर्द पर खत्म नहीं होती।

कुछ यादें ऐसी भी होती हैं जो हमें वापस ले जाती हैं —


गाँव की उन गलियों में, जहाँ होली सिर्फ त्योहार नहीं,

एक अपनापन हुआ करती हैं। 🌾✨


गाँव की होली में रंगों से खेलती मुस्कुराती बच्ची, जहाँ रिश्ते रंगों से भी गहरे होते हैं — होली श्रृंखला भाग 2

मिट्टी की खुशबू, खुला आँगन, बेफिक्र हँसी…
वो गाँव की होली थी, जहाँ रंग चेहरे पर नहीं, दिल पर चढ़ते थे।


 💛कुमार✍️ गुप्ता🌿



आज उसी गाँव वाली होली को याद करते हुए …

सफर की यात्रा को आगे बढ़ाते हैं। 


🎨 वो गाँव वाली होली

याद है मुझे…

सुबह-सुबह ढोलक की आवाज़, 🥁

गली में उड़ता गुलाल,

और माँ की आवाज़ —

“ज्यादा दूर मत जाना…”


वो कच्ची सड़कें,

जहाँ हर दरवाज़ा खुला रहता था। 🚪


ना किसी को बुलाना पड़ता,

ना किसी को मनाना —

सब अपने थे। 🤍


होली के दिन

दुश्मनी भी रंगों में घुल जाती थी। 🌈


कोई छोटा-बड़ा नहीं,

कोई अमीर-गरीब नहीं —

बस हँसी थी, शरारत थी,

और मिट्टी में सना अपनापन। 🌾


गुझिया की खुशबू,

पकवानों की मिठास, 🍪

और दोस्तों की वो टोली…


जो शाम तक थकती नहीं थी।


इस बार शहर में खड़ा हूँ,

हाथ में रंग है —

पर वो बात नहीं।


यहाँ रंग हैं,

पर रिश्तों की वो गहराई नहीं।


गाँव की होली में

चेहरा ही नहीं,

दिल भी रंग जाता था। ❤️


अब समझ आया —

कुछ रंग बाजार से मिलते हैं,

और कुछ सिर्फ

अपने लोगों से। 🤝✨


शायद इसलिए

हर साल होली आते ही

दिल गाँव की तरफ भागता है… 🌿


क्योंकि वहाँ

रंग सूखते नहीं थे —

याद बनकर बस जाते थे। 💛


🌸 आगे क्या…?


क्या गाँव की ये यादें

फिर से उसे सामने ले आएँगी?


क्या अधूरी मोहब्बत

कभी पूरी होगी? 💔✨


या फिर

कुछ रिश्ते

सिर्फ यादों की होली बनकर रह जाते हैं….


कल मिलते हैं —

🌈 “रंगों का अंतिम सच” (भाग 3)

जहाँ कहानी अपने अंजाम तक पहुँचेगी… ✨


✍️ — कुमार गुप्ता


कल अवश्य जुड़िए —सफ़र अभी बाकी है।


📖 यदि आपने पहले भाग नहीं पढ़े हैं तो यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


✍️ओडिशा यात्रा – भाग 1

🛕 पुरी का जगन्नाथ: भक्ति का पहला एहसास । 

  🐧•  आस्था, इतिहास और प्रकृति का दिव्य संगम 🕊️। 

 

👉  होली श्रृंखला — भाग 1

 🌹 अधूरी मोहब्बत की होली। 

👉  रंग थे… पर वो नहीं था।


👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:

🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶‍♂️✨


🔹 List of Poems / कविताओं की सूची


हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,

एक नया एहसास...  💜❤ 


📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration. 🌍



The Holi of Village and Memories — Part 2 🌾🎨

Incomplete Love Holi — A Series

Subtitle:

Where relationships were deeper than colors… 💛🌈


🌸 Introduction:  In the first part,
we felt a Holi filled with colors —
yet an empty heart. 💔


But not every incomplete story

ends in pain.


Some memories gently take us back —

to village lanes,

where Holi was not just a festival,

but a feeling of belonging. 🌾✨


Today, as we remember that village Holi,

we continue this journey of emotions.


🎨 That Village Holi


I still remember…


The early morning sound of drums, 🥁

gulal floating in the air,

and mother’s voice saying —

“Don’t go too far…”


Those muddy streets

where every door remained open. 🚪


No invitations were needed,

no convincing required —

everyone belonged. 🤍


On Holi,

even rivalries dissolved into colors. 🌈


There was no rich or poor,

no big or small —

only laughter, mischief,

and affection soaked in soil. 🌾


The fragrance of gujiya,

the sweetness of festive dishes, 🍪

and that group of friends…


who never seemed to tire till evening.


Today, I stand in the city,

colors in my hand —

but something feels missing.


There are colors here,

but not that depth of relationships.


In the village,

not only the face,

even the heart was colored. ❤️


Now I understand —


Some colors are bought in markets,

and some are received

only from your own people. 🤝✨


Perhaps that is why

every Holi,

my heart runs back toward the village… 🌿


Because there,

colors never faded —

they stayed as memories. 💛


🌸 What Next?


Will these village memories

bring her back once again?


Will incomplete love

ever find completion? 💔✨


Or do some relationships

remain only as memories of Holi…


Meet me tomorrow —


🌈 “The Final Truth of Colors” (Part 3)


Where the story reaches its destination. ✨


✍️ — Kumar Gupta


Do join tomorrow — the journey is not over yet.


📖 If you haven’t read Part 1, click the link below and begin from the start of this emotional journey.


Part 1 -   Rang Adhure Rah Gaye —  An Incomplete Love This Holi   💔  



Part 3- Konark  Temple—  A Miracle Where Time Stands Still in Stone

👉 Read my other writings.

📚 Until then, explore more heartfelt poems —

many emotion-filled stories are waiting for you 🌿✨

👉 Read my other poems:

👉  Let’s read — Part 1

✍️ Not a Meeting with Roads, but with Life 🚶‍♂️✨

🔹 List of Poems / कविताओं की सूची


💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

👇 कमेंट में लिखें — आपकी राय हमारे लिए ख़ास है ✍️😊
We’d love to hear your feelings and feedback!

💌 Drop a comment below — your words are precious to us. ✨💬


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ