ओडिशा यात्रा: भक्ति, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम — ☀️ भाग 5: लिंगराज मंदिर
ओडिशा यात्रा के पंचम पड़ाव में आपका स्वागत है।
भाग 1 में हमने पुरी के जगन्नाथ जी के दर्शन कर भक्ति का अनुभव किया।
भाग 2 में गोल्डन बीच की सुनहरी शाम में प्रकृति की मस्ती को महसूस किया।
भाग 3 में कोणार्क के सूर्य मंदिर में समय का महत्व जाना।
भाग 4 में धवलगिरी की पवित्र धरती पर शांति का संदेश पाया।
और अब…
भाग 5 में हम पहुँच रहे हैं लिंगराज मंदिर — दर्शन का वह द्वार,
जहाँ शिव और विष्णु हरि-हर रूप में एक माने जाते हैं। 🔔
यदि आपने पिछले चारों भाग पढ़े हैं,
तो अपने विचार अवश्य साझा करें —
आपकी प्रतिक्रिया ही इस यात्रा को और भी सार्थक बनाती है।
अब बढ़ते हैं उस पावन स्थान की ओर,
जहाँ भुवनेश्वर हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। 🌿
![]() |
पत्थरों में बसी आस्था, |
🔹 विषय : लिंगराज मंदिर — हरि-हर स्वरूप की दिव्य उपासना और कलिंग स्थापत्य की भव्यता।
परिचय : अब यात्रा हमें उस पावन स्थल पर ले आई है,
जहाँ शिव और विष्णु हरि-हर रूप में पूजे जाते हैं —लिंगराज मंदिर।
🔔 लिंगराज मंदिर — दर्शन का द्वार
🌅 भुवनेश्वर की पहली अनुभूति
भुवनेश्वर की सुबह में,
घंटियों की मीठी तान,
लिंगराज के आँगन में
जाग उठे मेरे अरमान।
लिंगराज मंदिर में कदम रखते ही
ऐसा लगा —
मानो आत्मा अपने घर लौट आई हो।
हर श्लोक, हर घंटी, हर दीपक में
मन की स्वच्छ परछाईं दिखाई दे। ✨
जहाँ लिंगराज के प्रांगण में
दिल खो सा जाता है,
हर “ॐ” मन को छूता है,
जहाँ शिव और विष्णु
हरि-हर रूप में एक हो जाते हैं।
🏛️ पत्थरों में जीवित इतिहास
पत्थरों पर उकेरी बातें,
इतिहास की धीमी आवाज़ —
हर दीवार कहती मुझसे,
“यहाँ ठहरा है समय आज।”
धूप जब शिखर को छूती,
सोने सा चमक उठता धाम,
भीड़ में भी मिल जाती है
मन को अपनी एक शाम। 🌼
पत्थरों की अद्भुत भाषा,
कला आकृति का सम्मान,
लिंगराज की बनावट लगती
मानो जीवित हो कोई गान।
ऊँचा-ऊँचा शिखर खड़ा है,
आकाश को छूने को तैयार,
नक्काशी की हर एक रेखा
कहती शिल्पियों का सत्कार।
दीवारों पर फूल-पत्तियाँ,
देव आकृतियाँ मन को भाएँ,
हर मोड़ पर कला की छाया
इतिहास के रंग दिखाएँ।
मजबूत स्तंभों की कतारें
सौंदर्य का देती प्रमाण,
लिंगराज की इस रचना में
बसता भारत का अभिमान। ✨
🔱 हरि-हर का परम धाम
जहाँ शिव और विष्णु एक हुए,
हरि-हर है जिनका नाम,
हर कष्ट दूर हो जाए,
यह है परम पावन धाम।
घंटियों की मधुर झंकार में
गूँजे “शिव शंकर” का नाम।
भुवनेश्वर की पावन धरती,
जहाँ त्रिनेत्रधारी, जटाधारी
सब पर करते कृपा भारी।
साथ ही हरि विष्णु भगवान,
जिनसे चलता सारा जहान —
पालनकर्ता, दीनदयाल,
भक्तों का रखते सदा ख्याल।
लिंगराज मंदिर पावन धाम,
गूँजे सदा हरि-हर का नाम। 🙏
यहाँ सैकड़ों छोटे-छोटे मंदिरों का समूह
इस दिव्यता को और भी विराट बना देता है।
नील गगन सा शांत स्वरूप,
भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप।
हरि-हर महादेव। 🔔
🌿 आगे की यात्रा
अब चलते हैं भाग संख्या 6 की ओर —
नंदनकानन।
क्या होगा वहाँ?
प्रकृति का नया अध्याय या
यात्रा का अंतिम विश्राम?
उसकी कथा अगले और अंतिम भाग में।
अभी चरण थके हैं,
मार्ग लंबा था —
इसलिए यहीं थोड़ी देर विश्राम।
यात्रा अभी समाप्त नहीं…
बस विराम है। 🌿
— कुमार ✍️ गुप्ता
कल अवश्य जुड़िए —सफ़र अभी बाकी है।
📖 यदि आपने पहले भाग नहीं पढ़े हैं तो यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
✍️ओडिशा यात्रा – भाग 1
🛕 पुरी का जगन्नाथ: भक्ति का पहला एहसास ।
🐧• आस्था, इतिहास और प्रकृति का दिव्य संगम 🕊️।
. ✍️ओडिशा यात्रा – भाग 2
🛕 – गोल्डन बीच सुनहरी लहरों का गीत ।
🐧• लहरों में ढलता सूरज शाम का सुनहरा एहसास🕊️।
🛕ओडिशा यात्रा — भाग 3 - कोणार्क की गाथा।
🐧समय का पत्थरों में, ठहरा चमत्कार।
🛕ओडिशा यात्रा — भाग 5 - धवलगिरी की पवित्र धरती।
✍️ युद्ध से करुणा तक धवलगिरी — इतिहास की करवट । 🕊️
जहाँ सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन।
📚 तब तक दिल से लिखी और भी कविताएँ पढ़ें
सफ़र अभी जारी है,
तो यहीं मत रुकिए —
भावनाओं से भरी कई कहानियाँ आपका इंतज़ार कर रही हैं 🌿✨
👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶♂️✨
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,
एक नया एहसास... 💜❤
📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration. 🌍
Odisha Journey: A Beautiful Confluence of Devotion, History, and Nature — ☀️ Part 5: Lingaraj Temple
Welcome to the fifth stop of our Odisha journey.
In Part 1, we experienced devotion at Lord Jagannath’s temple in Puri.
In Part 2, we enjoyed the golden evening at Golden Beach.
In Part 3, we understood the value of time at the Sun Temple of Konark.
In Part 4, we felt the message of peace at Dhauli, where Emperor Ashoka embraced compassion.
And now…
In Part 5, we arrive at Lingaraj Temple — the sacred gateway of divine sight,
where Lord Shiva and Lord Vishnu are worshipped together in the divine form of Hari-Hara. 🔔
If you have read the previous four parts,
do share your thoughts —
your feedback makes this journey even more meaningful.
Now let us move toward that sacred place,
where Bhubaneswar awaits us. 🌿
Subject:
Lingaraj Temple — Divine Worship of Hari-Hara and the Grandeur of Kalinga Architecture
Introduction:
Our journey now brings us to a holy site
where Shiva and Vishnu are revered together as one —
the magnificent Lingaraj Temple.
🔔 Lingaraj Temple — The Gateway of Divine Blessings
🌅 First Impressions of Bhubaneswar
In the morning air of Bhubaneswar,
the sweet sound of temple bells filled the sky.
As I stepped into the courtyard of Lingaraj,
my heart awakened with silent wishes.
The moment I entered the temple,
it felt as if my soul had returned home.
In every chant, every bell, every lamp,
I could see a reflection of inner peace. ✨
Within the temple complex,
the heart feels lost in devotion.
Every “Om” touches the soul deeply —
here Shiva and Vishnu unite as one divine force.
🏛️ Living History in Stone
The stones speak softly,
carrying the whispers of history.
Each wall seems to say,
“Time stands still here.”
When sunlight touches the temple spire,
the shrine glows like gold.
Even in the crowd,
the mind finds its own quiet evening. 🌼
The carvings tell stories,
honoring art and devotion.
The structure of Lingaraj feels
like a living hymn in stone.
The towering spire rises high,
as if ready to touch the sky.
Every carved line reflects
the dedication of ancient artisans.
Floral patterns and divine figures
decorate the sacred walls,
showing the artistic brilliance
of Kalinga architecture.
Strong pillars stand proudly,
a symbol of timeless beauty.
In this creation of Lingaraj,
lives the pride of India. ✨
🔱 The Sacred Abode of Hari-Hara
Here, Shiva and Vishnu are one —
Hari-Hara is their divine name.
It is believed that
all suffering fades in this holy space.
In the gentle ringing of bells,
the name of Lord Shiva echoes.
On the sacred land of Bhubaneswar,
the three-eyed Lord blesses all,
while Lord Vishnu sustains the universe
with compassion and grace.
Lingaraj Temple is a holy abode
where the name of Hari-Hara resounds forever. 🙏
Hundreds of smaller shrines within the complex
add to its spiritual grandeur.
Calm as the blue sky above,
the divine presence of Lord Shiva
can be deeply felt here.
Hari-Hara Mahadev. 🔔
🌿 The Journey Continues
Now we move toward Part 6 — Nandankanan.
What awaits us there?
A new chapter of nature,
or the final pause of this journey?
The story will unfold in the next and final part.
For now,
our feet are tired,
the path was long —
so let us rest for a while.
The journey is not over…
it is only a pause. 🌿
— Kumar ✍️ Gupta
Join again tomorrow —
the journey continues. ✨
📚 Until then, explore more heartfelt poems —
many emotion-filled stories are waiting for you 🌿✨
👉 Read my other poems:
👉 Let’s read — Part 1
✍️ Not a Meeting with Roads, but with Life 🚶♂️✨
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।