विषय : नंदनकानन — वन्यजीव संरक्षण, प्रकृति और जीवन का संदेश।
परिचय: ओडिशा यात्रा के अंतिम पड़ाव में आपका स्वागत है।
भक्ति से शुरुआत हुई,
इतिहास से गुज़रे,
शांति को महसूस किया,
और अब…
हम पहुँच गए हैं प्रकृति की गोद में — नंदनकानन। 🌿
जहाँ हरियाली मन को थाम लेती है,
जहाँ पक्षियों की आवाज़ें
शहर की भागदौड़ भुला देती हैं।
यह केवल एक स्थान नहीं,
यह यात्रा का शांत समापन है।
यदि आपने इस पूरी यात्रा में साथ दिया है,
तो यह अंतिम अध्याय आपके लिए ही है। ✨
![]() |
प्रकृति की गोद में |
आईए महसूस करें
🌿 ओडिशा यात्रा — भाग 6
नंदनकानन: प्रकृति के बीच अंतिम विश्राम
भाग 6 — नंदनकानन पहुँचा
बच्चों के साथ।
जहाँ हर जानवर मुस्कुरा रहा था,
जैसे कह रहा हो —
ज़िंदगी सिर्फ भागने का नाम नहीं,
हारकर मिट जाने का काम नहीं।
कभी-कभी रुक कर खुश हो लो,
बंधन है तो टूट जाने का नहीं।
चार दीवारी में भी सुकून मिलता है,
मुसीबत में घबराने का नहीं।
वहाँ के रंग,
वहाँ की हरियाली,
वहाँ की मासूमियत —
जैसे हिरण की आँख निराली।
एक ही स्थान पर सबको देखा —
बाघ, शेर, हाथी, ऊँट, जिराफ़।
सब अपने-अपने घेरे में रहते थे,
पर फिर भी जीवन था साफ़।
थोड़ा आगे बढ़ा
तो जलीय जीवों को देखने की चाह जगी।
घड़ियाल पानी में शांत पड़ा,
कछुआ पास ही सुस्ताता था।
दो दरियाई घोड़े आपस में
जल में खेलते दिख जाते थे।
मगर का संसार पानी में,
मानो उसका अपना शहर।
पंछियों को देखा तो
मन जैसे बाग़ हो गया।
उल्लू, तोता, मैना, मोर —
सूरज भी दोपहर में चकोर हो गया।
फिर दिखे जंगल के योद्धा —
लकड़बग्घा, चीता, तेंदुआ, सियार।
सब अपने दायरे में सतर्क,
जैसे खोज रहे हों शिकार।
चलते-चलते शाम हो गई,
राजा से मुलाक़ात अब बाकी थी।
एक विशाल मैदान में
ठुमक-ठुमक चलता बब्बर शेर आया।
आगे-पीछे, दाएँ-बाएँ
उसका पूरा परिवार छाया।
गरजा तो लगा —
आज का यहीं विश्राम हो गया।
दादा बनकर रहता था,
परिवार पर शासन करता था।
आगे एक भालू दिखा,
दूसरी ओर बाघ खड़ा।
दोनों शक्तिशाली शिकारी,
पर शांत — अपने में अड़ा।
और बंदर मामा की शरारतें,
सबका मन बहला जाती थीं।
कुत्ता जैसे हवलदार,
बिल्ली पहरेदारी करती।
कौवा पेड़ पर यूँ बैठा
जैसे कोई मदारी।
थक-हार कर दिन ढल गया,
नंदनकानन में कुछ सामान छूट गया।
कुछ गुप्त दान भी किया,
जानवरों से हमने सम्मान सीखा।
परिवार बहुत खुश हुआ,
बच्चे झूम उठे।
नंदनकानन —
सिर्फ एक चिड़ियाघर नहीं,
वन्यजीव संरक्षण का सुंदर अभियान है।
और इसी के साथ
ओडिशा यात्रा पूर्ण हुई।
घर वापसी पर
पुरी की यादों की चर्चा हुई।
यात्रा समाप्त…
पर अनुभव शेष। 🌿
— कुमार ✍️ गुप्ता
निष्कर्ष:
ओडिशा यात्रा की यह श्रृंखला भक्ति से शुरू हुई, इतिहास से गुज़री,
शांति को महसूस किया और प्रकृति की गोद में पूर्ण हुई।
पुरी से कोणार्क, धवलगिरी से लिंगराज,
और नंदनकानन तक — हर पड़ाव ने जीवन का नया पाठ सिखाया।
यह यात्रा समाप्त नहीं, यह एक अनुभव है —
जो मन में सदैव जीवित रहेगा। 🌿✨
🌟 समापन – ओडिशा, तू दिल में बस गया
मेरी ये यात्रा
केवल जगहों की झलक नहीं थी—
ये आत्मा का सफर थी। ❤️✨
पुरी की भक्ति,
गोल्डन बीच की साँसें,
कोणार्क की कला,
धवलागिरि की शांति,
लिंगराज का वरदान,
नंदनकानन की मुस्कान—
सब मिलकर एक गीत बन गए। 🎶💫
ओडिशा ने कहा —
“फिर आना…”
और दिल ने जवाब दिया —
“जरूर आऊँगा, तूने मुझे बदल दिया है।” 🌍❤️
जय जगन्नाथ 🙏
📖 यदि आपने पहले भाग नहीं पढ़े हैं तो यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
✍️ओडिशा यात्रा – भाग 1
🛕 पुरी का जगन्नाथ: भक्ति का पहला एहसास ।
🐧• आस्था, इतिहास और प्रकृति का दिव्य संगम 🕊️।
. ✍️ओडिशा यात्रा – भाग 2
🛕 – गोल्डन बीच सुनहरी लहरों का गीत ।
🐧• लहरों में ढलता सूरज शाम का सुनहरा एहसास🕊️।
🛕ओडिशा यात्रा — भाग 3 - कोणार्क की गाथा।
🐧समय का पत्थरों में, ठहरा चमत्कार।
🛕ओडिशा यात्रा — भाग 5 - धवलगिरी की पवित्र धरती।
✍️ युद्ध से करुणा तक धवलगिरी — इतिहास की करवट । 🕊️
जहाँ सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन।
🛕ओडिशा यात्रा — भाग 5
🕊 लिंगराज मंदिर- भुवनेश्वर का आध्यात्मिक हृदय।
👉 हरि हर धाम🕊️।
📚 तब तक दिल से लिखी और भी कविताएँ पढ़ें
सफ़र अभी जारी है,
तो यहीं मत रुकिए —
भावनाओं से भरी कई कहानियाँ आपका इंतज़ार कर रही हैं 🌿✨
👉 मेरी अन्य कविताएँ पढ़ें:
🔹 आईए पढ़े भाग संख्या - 1: रास्तों से नहीं, ज़िंदगी से मुलाक़ात 🚶♂️✨
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
हर कविता में छुपी है एक नई अनुभूति,
एक नया एहसास... 💜❤
📘 An English translation of this poem is provided below for better understanding and collaboration. 🌍
🌿 Nandankanan — A Pause Between Nature and Life
We reached Nandankanan with the children.
Every animal seemed to smile,
as if saying —
Life is not only about running endlessly,
nor about giving up when tired.
Sometimes, pause and allow yourself to be happy.
Being within boundaries does not mean losing freedom.
Even within walls, peace can exist.
In difficulties, we must not panic.
The colors,
the greenery,
the innocence —
like the gentle eyes of a deer.
In one place, we saw them all —
tiger, lion, elephant, camel, giraffe.
Each within their own space,
yet life felt pure and balanced.
As we moved ahead,
the curiosity to see aquatic life grew.
A crocodile rested silently in water.
A turtle lay calmly nearby.
Two hippos played in the lake,
while the crocodile’s world seemed entirely within the water —
as if it had its own city beneath the surface.
Watching the birds made my heart bloom like a garden.
Owls, parrots, mynas, peacocks —
even the afternoon sun felt softer.
Then came the warriors of the wild —
hyena, leopard, fox, jackal —
alert within their enclosures,
as if searching for unseen prey.
As evening slowly arrived,
the meeting with the king was still awaited.
In a vast open ground,
the majestic lion walked proudly.
Ahead, behind, left, and right —
his entire family followed.
When he roared,
it felt like the perfect moment to pause the day.
He ruled like a guardian elder —
strong, yet composed.
Further ahead stood a bear,
and nearby a tiger —
both powerful hunters,
yet calm in their own presence.
The playful monkeys entertained everyone.
A dog stood like a watchman,
a cat seemed to guard quietly,
and a crow sat above like a silent performer.
As the day ended,
we felt something had been left behind in Nandankanan —
perhaps a little piece of ourselves.
We made a quiet contribution,
and learned something valuable from the animals —
respect.
The family was happy.
The children were overjoyed.
Nandankanan is not just a zoo —
it is a beautiful mission of wildlife conservation.
And with this,
the Odisha journey came to completion.
Back home,
memories of Puri and the entire journey filled our conversations.
The journey ended…
but the experience remains. 🌿
— Kumar ✍️ Gupta
🌿 Final Reflection of the Odisha Journey
This series began with devotion,
moved through history,
felt the message of peace,
and concluded in the lap of nature.
From Puri to Konark,
from Dhauli to Lingaraj,
and finally to Nandankanan —
every stop taught a new lesson of life.
This journey is not merely over.
It has become an experience
that will live forever in the heart. 🌿✨
From the heart — Jai Jagannath 🙏
📚 Until then, explore more heartfelt poems —
many emotion-filled stories are waiting for you 🌿✨
👉 Read my other poems:
👉 Let’s read — Part 1
✍️ Not a Meeting with Roads, but with Life 🚶♂️✨
🔹 List of Poems / कविताओं की सूची
💬 अपना प्यार और सुझाव ज़रूर बताएं!

0 टिप्पणियाँ
✍️ अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें!
आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मूल्यवान है।